फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Couple sold one month old daughter and two year old son for drugs

महाराष्ट्र: दंपती ने ड्रग्स के लिए कर दिया अपनी ही संतान का सौदा, बेच दिया एक माह की बेटी और दो साल का बेटा

Sat, 25 Nov 2023 07:34 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 07:34 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच के अधिकारी दया नायक ने बताया कि आरोपी दंपत्ती अंधेरी में रहता है। नशे के आदी पति-पत्नी ने ड्रग्स खरीदने को पैसे जुटाने के लिए 2 वर्षीय बेटे को 60 हजार रुपये में और एक महीने की बेटी को 14 हजार रुपये में बेचा था।

विज्ञापन
Maharashtra Couple sold one month old daughter and two year old son for drugs
सांकेतिक - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में एक दंपती ने मानवता को कलंकित करते हुए ड्रग्स खरीदने के लिए अपनी 1 महीने की बेटी और 2 साल के बेटे का ही सौदा कर डाला। नशे की लत के शिकार दंपती को अपनी इस करतूत पर कोई अफसोस भी नहीं है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दंपती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर बच्ची को बचा लिया है। हालांकि, बच्चे की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन


ऐसे किया सौदा
क्राइम ब्रांच के अधिकारी दया नायक ने बताया कि आरोपी दंपत्ती अंधेरी में रहता है। नशे के आदी पति-पत्नी ने ड्रग्स खरीदने को पैसे जुटाने के लिए 2 वर्षीय बेटे को 60 हजार रुपये में और एक महीने की बेटी को 14 हजार रुपये में बेचा था।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में शब्बीर और सानिया खान बच्चों के माता-पिता हैं, जबकि शकील मकरानी बिचौलिया है। इसके अलावा कथित एजेंट उषा राठौड़ को भी हिरासत में लिया गया है। दया नायक ने बताया पुलिस को मामले की जानकारी शब्बीर की बहन रूबीना ने दी थी। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि शब्बीर और सानिया दोनों ही ड्रग्स एडिक्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed