फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Coronavirus Updates cases deaths and recovery rate

Covid-19: महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 19164 नए मामले, बीते 24 घंटे में 459 की मौत

Thu, 24 Sep 2020 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 24 Sep 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Coronavirus Updates cases deaths and recovery rate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का संकट बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक दिन में 19,164 नए कोरोना संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 459 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में कुल 12 लाख 82 हजार 963 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित हुए 34,345 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में कोरोना वायरस के दो लाख 74 हजार 993 के सक्रिय मरीज हैं। गुरुवार को को 17,184 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। सूबे में अब तक कुल नौ लाख 73 हजार 214 लोग कोरोना महामारी को मात दे चुके हैं। 
विज्ञापन



हालांकि, संक्रमण बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में भी इजाफा हुआ है। राज्य में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 75.86 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर 2.68 फीसदी है। फिलहाल, 18 लाख 83 हजार 912 लोग होम क्वारंटीन और 33,412 मरीज संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में बीते 24 घंटे में 54 लोगों की मौत
मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 2163 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 54 मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कुल एक लाख 92 हजार 427 लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 8658 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 27,741 सक्रिय मरीज हैं जिनका उपचार जारी है। वहीं, नागपुर में बीते 24 घंटे में 37 और पुणे में 59 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed