महाराष्ट्र में पौने चार लाख के पार हुए कोरोना संक्रमित, एक दिन में बढ़े 9431 मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से भयंकर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या रविवार को पौने चार लाख के पार पहुंच गई। एक दिन में 9,431 नए संक्रमित सामने आए और 267 लोगों की जान चली गई। वहीं, राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13,656 हो गई है। राज्य में रिकवरी दर 56.74 फीसदी हो गई है जबकि मृत्युदर 3.63 फीसदी है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,75,799 हो गई जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1,48,601 है। रविवार को राज्य में 6044 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए जिससे अब तक कुल संक्रमितों के स्वस्थ होने की संख्या 2,13,238 हो गई है। राज्य में 9,08,420 लोग होम क्वरंटीन और 44,276 लोग संस्थागत क्वरंटीन हैं।
मुंबई में 1101 नए संक्रमित मिले, 57 की गई जान
रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1101 नए कोरोना संक्रमित सामने आए जबकि 57 ने दम तोड़ दिया। वहीं, 1361 मरीज स्वस्थ हुए। मुंबई में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,09,161 हो गई है जबकि 6093 की मौत हो चुकी है। मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि यहां कोरोना संक्रमण की ग्रोथ दर 1.03 फीसदी, डबलिंग रेट 67 दिन और रिकवरी दर 73 फीसदी हो गई है। मुंबई में 22,536 एक्टिव मरीज हैं जबकि उससे सटे ठाणे जिले में 36,174 एक्टिव मरीज हैं जबकि अब तक 2346 की मोत हुई है। वहीं, कोरोना का हॉटस्पॉट बने पुणे में 48,180 एक्टिव मरीज हैं और 1793 की जान जा चुकी है।