{"_id":"647567fce1661f1a5b046547","slug":"maharashtra-congress-lone-mp-balu-dhanorkar-died-in-delhi-hospital-kedney-stone-treatment-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र में कांग्रेस के इकलौते सांसद बालू धानोरकर का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र में कांग्रेस के इकलौते सांसद बालू धानोरकर का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Tue, 30 May 2023 08:45 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 30 May 2023 08:45 AM IST
सार
बालू धानोरकर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बालासाहब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से किया था और साल 2014 में पहली बार चंद्रपुर जिले से विधानसभा चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
दिवंगत कांग्रेस नेता बालू धानोरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का निधन हो गया है। बालू धानोरकर का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। 48 वर्षीय बालू धानोरकर अपने पीछे पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे छोड़ गए हैं। प्रतिभा धानोरकर भी विधायक हैं।
किडनी में पथरी की समस्या के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थारोट ने बताया कि बालू धानोरकर को बीते हफ्ते किडनी में पथरी की समस्या के चलते नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया। बालू धानोरकर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बालासाहब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से किया था और साल 2014 में पहली बार चंद्रपुर जिले से विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि धानोरकर चंद्रपुर सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए।
धानोरकर ने कांग्रेस की सदस्यता ली और चंद्रपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के हंसराज अहीर को हरा दिया। साल 2019 में बालू धानोरकर की पत्नी प्रतिभा धानोरकर ने वरोरा भद्रावती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और वह विधायक बन गईं।