{"_id":"65341bfecb75e4115a0f55f3","slug":"maharashtra-congress-called-bjp-protest-against-contractual-recruitment-a-gimmick-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: संविदा भर्ती के खिलाफ भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस ने बताया नौटंकी, सुप्रिया सुले ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: संविदा भर्ती के खिलाफ भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस ने बताया नौटंकी, सुप्रिया सुले ने कही यह बात
Sun, 22 Oct 2023 12:14 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:14 AM IST
सार
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को नौ निजी एजेंसियों द्वारा संविदा के आधार पर कर्मचारियों की भर्तियों को रोकने के सरकारी आदेश जारी किए थे। उनका कहना था कि पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार ने अल्पकालिक आधार पर कार्यबल को नियुक्त करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
Nana Patole
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाजपा को संविदा भर्ती के माध्यम से युवाओं के साथ किए गए अन्याय के लिए माफी मांगनी चाहिए। संविदा भर्ती के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने भाजपा के प्रदर्शन को फर्जी बताया है। इसके अलावा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा है।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को नौ निजी एजेंसियों द्वारा संविदा के आधार पर कर्मचारियों की भर्तियों को रोकने के सरकारी आदेश जारी किए थे। उनका कहना था कि पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार ने अल्पकालिक आधार पर कार्यबल को नियुक्त करने का निर्णय लिया था। इसके बाद शनिवार सुबह भाजपा नेताओं ने राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया और पिछली गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकारी भर्ती प्रक्रिया में संविदा भर्ती लाने के लिए भाजपा ने मांग की कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार जनता और युवाओं से माफी मांगे।
नौटंकी बंद करें भाजपा नेता
भाजपा के इसी विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने फर्जी बताया। पटोले ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा और देवेंद्र फड़नवीस ने युवाओं को नौकरियों से वंचित कर दिया। राज्य की परियोजनाएं गुजरात चली गईं। भाजपा और फडणवीस को यह नौटंकी बंद करना चाहिए। फडणवीस के साथ-साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार को भी जनता से माफी मांगनी चाहिए। फडणवीस संविदा भर्ती के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। महाराष्ट्र का युवा भाजपा के झूठ को समझ चुका है। महाराष्ट्र में 2.5 लाख सरकारी पद खाली हैं। शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, एमपीएससी परीक्षा घोटाला और तलाथी भर्ती घोटाला सहित सभी घोटालों के पीछे भाजपा है।
विज्ञापन
सुले ने भी साधा निशाना
इसके अलावा, एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि संविदा भर्ती का फैसला लेने वाले जिम्मेदार मंत्रियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध प्रदर्शन हास्यास्पद है। देवेंद्र फडणवीस अपने कार्यकर्ताओं को बताएं कि उनकी पार्टी ही सत्ता में है। सुले ने कहा कि संविदा भर्ती का निर्णय कांग्रेस-राकापा शासन के दौरान नहीं लिया गया था। भाजपा को यह पता लगाना चाहिए कि यह कब शुरू हुआ।