फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Uddhav Thackeray expresses concern about targeted killings in Kashmir

Maharashtra: टारगेट किलिंग पर उद्धव ठाकरे बोले- कश्मीरी पंडितों के साथ मजबूती से खड़ा है महाराष्ट्र

Sun, 05 Jun 2022 01:09 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 01:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को घर वापसी का सपना दिखाया गया था, लेकिन उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और मार डाला जा रहा है। पंडितों का पलायन चौंकाने वाला है।

विज्ञापन
Maharashtra CM Uddhav Thackeray expresses concern about targeted killings in Kashmir
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कश्मीर घाटी में हिंदुओं और कश्मीरी पंडितों की हत्याओं पर चिंता व्यक्त की। शिवसेना प्रमुख और सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कश्मीरी पंडित घाटी से भाग रहे हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को घर वापसी का सपना दिखाया गया था, लेकिन उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और मार डाला जा रहा है। पंडितों का पलायन चौंकाने वाला है। ठाकरे ने आगे कहा कि हमारी सरकार कश्मीरी पंडित नेताओं के संपर्क में है और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 1995 में, जब शिवसेना-भाजपा गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता में आया, तो शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने कश्मीरी पंडितों के बच्चों के लिए राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में एक कोटा सुनिश्चित किया था। वहीं अब भी महाराष्ट्र सरकार पडिंतों की मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीर रंजन बोले- कश्मीर में स्थिति नाजुक
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लोग खुद को बचाने के लिए कश्मीर छोड़ रहे हैं, यह सरकार की नीति की विफलता है। स्थिति नाजुक है।

मुंबई में रजा अकादमी ने किया टारगेट किलिंग का विरोध
कश्मीर में टारगेट किलिंग के खिलाफ रजा अकादमी ने मुंबई में मीनारा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। रजा अकादमी के अध्यक्ष मुहम्मद सईद नूरी ने कहा कि इस तरह के अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। हम कश्मीरी पंडितों के साथ खड़े हैं। 

डेढ़ साल में 55 नागरिकों की हत्या
इस साल कश्मीर में टारगेट किलिंग की 20 घटना हुई हैं। तीन दिन में तीन बेगुनाह लोगों को मार दिया गया। जनवरी 2021 से लेकर अब तक जम्मू कश्मीर में 55 लोगों की हत्या हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में इस समय लगभग डेढ़ सौ स्थानीय एवं विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' व 'जैश-ए-मोहम्मद' के लिए अब घाटी में आतंकियों की नई भर्ती मुश्किल हो रही है।

यही वजह है कि इन आतंकी संगठनों ने अब घाटी के स्थानीय युवाओं को भाड़े पर रखने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए उन्हें एक तय राशि दी जाती है। इनमें अंडर ग्राउंड वर्कर, ओवर ग्राउंड वर्कर और हाइब्रिड आतंकी शामिल हैं। टारगेट किलिंग की वारदातों को इन्हीं लोगों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।


शोपियां में बम फेंका, दो गैरकश्मीरी घायल
शोपियां के अगलार जैनपोरा में शुक्रवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। इसमें दो गैरकश्मीरी घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। तब तक आतंकी फरार हो गए। आतंकियों ने बृहस्पतिवार को एक बिहारी श्रमिक की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed