फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: CM Shinde inaugurated the National Cancer Institute, told the RSS chief the source of inspiration

Maharashtra: सीएम शिंदे ने किया राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उद्घाटन, RSS प्रमुख को बताया प्रेरणा का स्त्रोत

Thu, 27 Apr 2023 05:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 27 Apr 2023 05:56 PM IST
सार

फडणवीस ने बताया कि उनके पिता की मौत भी कैंसर की वजह से ही हुई थी। एक कैंसर मरीज और उनके परिवारवालों को कितनी परेशानी होती है इसे वह अच्छी तरह समझते हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra: CM Shinde inaugurated the National Cancer Institute, told the RSS chief the source of inspiration
National Cancer Institute, Nagpur - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे नागपुर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की। उन्होंने भागवत को अपने और दूसरों के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्त्रोत बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस प्रमुख लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए सहायता भा करते हैं। 
विज्ञापन



इस कार्यक्रम में मोहन भागवतत के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योगपति गौतम अदाणी भी मौजूद थे। इस सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- "मोहन भागवत हम सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा के स्त्रोत हैं। जो लोग अच्छे काम करते हैं भागवत उनकी सहायता करते हैं।"
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बढ़ रही कैंसर मरीजों की संख्या

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के दौरान आरएसएस के विचारक डॉ आबाजी थट्टे की भी सराहना की। 

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने भागवत की सराहना करते हुए कहा- संघ राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के निर्माण में एक प्रेरणा के रूप में खड़ा था। आरएसएस के समर्थन से ही भव्य परियोजनाओं का निर्माण संभव हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा- हेल्थ केयर प्रणाली और कैंसर सभी के लिए एक चुनौती है। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर साल 1.25 लाख मरीज कैंसर के शिकार हो रहे हैं, जिसमें से 30 से 40 फीसदी लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गवां रहे हैं। मरीजों को गुणवत्ता कैंसर उपचार देना एक बड़ी चुनौती है और सरकार इसके लिए हर संभव कोशिश कर रही है। 

ठाणे में कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एकनाथ शिंदे ने थाणे में भी कैंसर अस्पताल खोलने का दावा किया। 

कैंसर अस्पताल बनाने में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका

इस सभा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को बनाने में संघ की भूमिका की सराहना की। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान फडणवीस के दिमाग की उपज हैं, जो आरएसएस के ही सदस्य है। अपने पहले चरण में संस्थान ने 2017 से मरीजों को सेवाएं देना शुरू किया था। 

फडणवीस ने बताया कि उनके पिता की मौत भी कैंसर की वजह से ही हुई थी। एक कैंसर मरीज और उनके परिवारवालों को कितनी परेशानी होती है इसे वह अच्छी तरह समझते हैं। 

मोहन भागवत ने लोगों को एकजूट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा- "शिक्षा और उपचार हमारे समाज की बुनियादी जरूरते हैं। सभी को एक अच्छी शिक्षा और उपचार चाहिए, जिसके लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। इसके लिए सरकार और प्रशासन काम कर रही है। इसके लिए 148 करोड़ लोगों का भी साथ चाहिए।"


अमेरिका में हर साल होती है कैंसर मरीजों की संख्या में वृद्धि

नितिन गडकरी ने इस अवर पर कहा कि अमेरिका में हर साल कैंसर मरीजों की संख्या में 33 फीसदी की वृद्धि होती है। लेकिन इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भारत में ज्यादा है। उन्होंने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान पर उम्मीद जताते हुए बताया कि ये हमारे समाज में महत्वपूर्ण योगदान देगा। केंद्रीय मंत्री नागपुर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने देश को इस बीमारी से मुक्त बनाने के लिए कैंसर के क्षेत्र में अनुसंधान बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed