फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: CM Shinde, Deputy CM Fadnavis will meet Modi and Nadda today, there will be talk on cabinet expansion

Maharashtra: शिंदे-फडणवीस ने की पीएम मोदी से मुलाकात, नड्डा-शाह से भी मिले, मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा

Sat, 09 Jul 2022 06:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Jul 2022 06:01 PM IST
सार

शिंदे और फडणवीस 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई से पहले दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी आलाकमान के साथ मंत्रिमंडल विस्तार व महाराष्ट्र के अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

विज्ञापन
Maharashtra: CM Shinde, Deputy CM Fadnavis will meet Modi and Nadda today, there will be talk on cabinet expansion
Maharashtra Politics - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में हैं। वे शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में भारी सियासी उठापटक व शिवसेना में बगावत के बाद शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को राज्य में सत्ता की बागडोर संभाली थी। इसके पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र के दोनों नेताओं ने शुक्रवार रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी गुट के बीच सत्ता साझेदारी के फार्मूले पर चर्चा की। शाह ने शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा- 'मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'
विज्ञापन


11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
शिंदे और फडणवीस 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई से पहले दिल्ली पहुंचे हैं, ताकि मंत्रिमंडल विस्तार व महाराष्ट्र के अन्य मुद्दों पर शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श कर सकें। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के गुट ने एकनाथ शिंदे और अन्य 15 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग करते हुए शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शिंदे ने कहा है कि हमें न्यायपालिका में भरोसा है। उनके नेतृत्व वाले समूह को शिवसेना के दो-तिहाई विधायकों का समर्थन प्राप्त है। शिंदे के विद्रोह से शुरू हुए विभाजन से पहले शिवसेना के 55 विधायक थे। लगभग 40 शिवसेना विधायकों ने शिंदे का समर्थन किया था, जिन्हें निर्दलीय और छोटे संगठनों के विधायकों का भी समर्थन हासिल है। शिंदे ने 4 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। उन्हें 288 सदस्यीय सदन में 164 विधायकों का समर्थन मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed