फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : CM Devendra Fadnavis will file answer on notice of Supreme Court

महाराष्ट्र: सुप्रीम कोर्ट ने सीएम फडणवीस को भेजा नोटिस

Thu, 13 Dec 2018 06:26 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Thu, 13 Dec 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra : CM Devendra Fadnavis will file answer on notice of Supreme Court
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उच्चतम न्यायालय के उन्हें भेजे गए नोटिस पर समुचित जवाब दायर करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फडणवीस के खिलाफ दर्ज लंबित आपराधिक मामलों का कथित तौर पर खुलासा नहीं करने को लेकर राज्य विधानसभा में उनके निर्वाचन को निरस्त करने के संबंध में एक याचिका दायर की गई थी। इसी याचिका पर उन्हें यह नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि न्यायालय का नोटिस, याचिका को स्वीकार किया जाए या नहीं, इस संबंध में भेजा गया है। सीएमओ ने कहा, नोटिस पर उचित प्रतिक्रिया दायर की जाएगी। फडणवीस ने 2014 में चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ दर्ज मामलों के सभी ब्यौरे पेश किए थे। याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय का रुख किया था जिसने मामले को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।” 
विज्ञापन


इससे पहले आज सुबह शीर्ष अदालत ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर मुख्यमंत्री का जवाब मांगा। बंबई उच्च न्यायालय ने सतीश उइके की याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें महाराष्ट्र विधानसभा में फड़णवीस के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की गई थी। नामांकन दस्तावेज में अपने खिलाफ लंबित सभी आपराधिक मामलों का कथित तौर पर खुलासा नहीं करने को आधार बनाते हुए यह मांग की गई थी। शीर्ष अदालत उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर उइके की याचिका पर सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed