फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra cm devendra fadnavis takes on opposition over evm issue

महाराष्ट्र ने अपने इतिहास में कभी इतना हताश-निराश विपक्ष नहीं देखा: फडणवीस

Sat, 03 Aug 2019 05:41 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 03 Aug 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra cm devendra fadnavis takes on opposition over evm issue
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राज्य के इतिहास में पहले कभी इतना हताश, निराशा और दिशाहीन विपक्ष नहीं देखा। फडणवीस ने नागपुर में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष यह समझने में नाकाम है कि ईवीएम एक मशीन है और वह खुद मतदान नहीं कर सकती। 
विज्ञापन


उनका यह बयान महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोराट, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, एनसीपी के अजित पवार और छगन भुजबल सहित विपक्षी नेताओं द्वारा चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल और लोकसभा चुनाव के नतीजों को स्तब्ध करने वाला बताए जाने के एक दिन बाद आया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा लोगों और मतदाताओं से संपर्क कर रही है, उनके पास पहुंच रही है, जबकि विपक्ष ईवीएम के साथ संवाद कर रहा है। विपक्ष यह समझ नहीं पा रहा है कि ईवीएम केवल मशीन है और स्वयं मतदान नहीं कर सकती है। मतदान मतदाता करते हैं और अगर हम उनसे संवाद करेंगे तो वोट मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि विपक्ष हताश, निराशा और पूरी तरह से दिशाहीन है। महाराष्ट्र ने अपने इतिहास में कभी ऐसा विपक्ष नहीं देखा। फडणवीस ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव सहयोगी दलों के साथ मिल कर लड़ेगी। मैंने शिवसेना से कहा है कि पहले से तय फार्मूले के तहत हम पहले गठबंधन के सहयोगियों की सीटें तय करेंगे, फिर अन्य सीटों को आपस में बंटवारा करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed