फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Devendra Fadnavis bungalow has been declared a defaulter by BMC

बीएमसी ने मुख्यमंत्री फडणवीस के घर को घोषित किया डिफॉल्टर, नहीं चुकाया पानी का बिल

Mon, 24 Jun 2019 08:40 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 24 Jun 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra CM Devendra Fadnavis bungalow has been declared a defaulter by BMC
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास 'वर्षा' को बृहनमुबंई नगर निगम (बीएमसी) ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री के आवास पर करीब साढ़े सात लाख रुपये (7,44,981) पानी का बिल बकाया है। डिफॉल्टर की इस लिस्ट में महाराष्ट्र के 18 मंत्रियों के नाम हैं।


loader
 

जानकारी के मुताबिक ये मामला एक आरटीआई से सामने आया है। जिसमें इस बात का पता चला है कि महाराष्ट्र में मंत्रियों और नेताओं के सरकारी आवास पर ही बीएमसी का करीब आठ करोड़ रुपये बकाया है। आरटीआई के माध्यम से ये नाम सामने आए हैं। 

हैरान करने वाली बात ये है कि लिस्ट में राज्य के मुख्यमंत्री का नाम पहले स्थान पर है। वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में उनके अलावा पंकजा मुंडे, एकनाथ शिंदे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े जैसे राज्य के बड़े नेताओं का लिस्ट में नाम शामिल है। 

विधानसभा चुनाव से पहले झटका

महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में चुनाव लड़ेगी। चुनाव से पहले आई इस लिस्ट से विपक्ष को मुख्यमंत्री पर निशाना साधने का मौका मिल जाएगा।

इस बार भाजपा ने राज्य में 220 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है। हालांकि कुछ दिनों पहले ही शिवसेना ने सामना के एक लेख में लिखा था कि वह चाहती है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री शिवसेना से ही हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed