फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM and Shiv Sena chief Eknath Shinde slams Sam Pitroda and UBT Shiv Sena leaders

Maharashtra: 'उन्होंने दोस्त के साथ गद्दारी की', उद्धव शिवसेना के 'गद्दार' वाले बयान पर CM शिंदे का पलटवार

Fri, 10 May 2024 08:30 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 10 May 2024 08:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में तीनों चरणों में महायुति बहुमत में है और सभी पांच चरणों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। महायुति राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री मोदी के 400 के पार के सपने में महाराष्ट्र अहम भूमिका निभाएगा।
 

विज्ञापन
Maharashtra CM and Shiv Sena chief Eknath Shinde slams Sam Pitroda and UBT Shiv Sena leaders
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा की रंगभेदी टिप्पणी पर घमासान मचा है। सत्ताधारी नेता लगातार उनके और कांग्रेस के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पित्रोदा ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है। वहीं, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेताओं के गद्दार वाले आरोप पर पलटवार किया। 

विज्ञापन


तीनों चरणों में महायुति बहुमत में
सीएम शिंदे ने कहा, 'महाराष्ट्र में तीनों चरणों में महायुति बहुमत में है और सभी पांच चरणों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। महायुति राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री मोदी के 400 के पार के सपने में महाराष्ट्र अहम भूमिका निभाएगा।'
विज्ञापन


पीएम दिन-रात काम किया
उन्होंने कहा, 'क्या उन्होंने (विपक्ष) काम किया है? प्रधानमंत्री मोदी दिन-रात काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश ने प्रगति और विकास किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में जनता देगी जवाब 
उन्होंने कहा कि पित्रोदा ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है। व्यक्तिगत, जातिगत तौर पर आरोप लगाना और भेदभाव करने का जवाब चुनाव में जनता देगी। 

लोग मुझे प्यार करते हैं
शिवसेना (यूबीटी) नेताओं द्वारा उनके बेटे श्रीकांत शिंदे और उन पर व्यक्तिगत हमलों के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा, 'उन्होंने संतुलन खो दिया है। उन्होंने अपना आत्मविश्वास खो दिया है। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। वे आए दिन सिर्फ एकनाथ शिंदे को देखते हैं। वे इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री बन गया। लोग मेरे साथ हैं और मुझे प्यार करते हैं। लेकिन वे इसे हजम नहीं कर सकते। इसलिए, वे हर दिन बकवास करते हैं। आरोपों का स्तर बहुत नीचे गिर गया है। यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है, बालासाहेब ठाकरे ने हमें यह नहीं सिखाया। उन्होंने अपने पिता की विचारधारा को बेच दिया है, तो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। इसलिए मैं उनके आरोपों का जवाब नहीं देता। मैं अपने काम से आरोपों का जवाब देता हूं। मैं दिन-रात कड़ी मेहनत करता रहता हूं।'

पिता जी की विचारधारा को बेच दिया
शिवसेना (यूबीटी) नेताओं द्वारा शिंदे के खिलाफ 'मेरा बाप चुराया है, पार्टी चुराई है, निशान चुराया है' जैसे आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए इस्तेमाल किए गए शब्द उन पर लागू होते हैं। 2019 में, उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को छोड़ दिया। उन्होंने अपने पिता जी की विचारधारा को बेच दिया। उन्होंने पाप किया है और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।'

दोस्त के साथ गद्दारी की
उन्होंने आगे कहा, '2019 में, उन्होंने अपने दोस्त के साथ गद्दारी की और महाराष्ट्र के लोगों को धोखा दिया। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के साथ विश्वासघात किया। जब हमने एक साथ चुनाव लड़ा था, तो शिवसेना और भाजपा की विचारधारा एक ही थी। लोगों का मानना था कि गठबंधन की सरकार होगी और इसलिए उन्होंने मतदान किया। लेकिन सीएम पद के लालच में वे कांग्रेस और शरद पवार के साथ चले गए। यह विश्वासघात है। मैं उस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता जिस तरह से वे इस्तेमाल करते हैं। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे ने मुझे यह नहीं सिखाया।'

यह है मामला
बता दें, सैम पित्रोदा ने हाल ही में अंग्रेजी अखबार को एक इंटरव्यू दिया था। उन्होंने कहा था कि 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।'

पित्रोदा ने कहा था कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा था कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।

विरासत टैक्स वाले बयान पर भी हुआ था विवाद
ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'अमेरिका में एक विरासत टैक्स होता है, जिसके तहत अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसकी मृत्यु के बाद बच्चों को सिर्फ 45 प्रतिशत संपत्ति ही मिलती है बाकि संपत्ति सरकार बतौर विरासत टैक्स अपने पास रख लेती है। यह एक रोचक कानून है। यह कहता है कि अगर आपने संपत्ति बनाई है और आप दुनिया छोड़कर जा रहे हैं तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़कर जानी चाहिए, पूरी नहीं बल्कि आधी और मुझे भी ये सही लगता है।'


भाजपा ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को निशाने पर ले लिया था और कहा कि कांग्रेस लोगों की निजी संपत्ति छीनना चाहती है। पित्रोदा के इस बयान पर इतना हंगामा हुआ कि कांग्रेस पार्टी को बचाव में उतरना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed