Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Class 6 girl dies, MNS claims she was punished with 100 sit-ups at school; probe on

Maharashtra: छठी कक्षा की छात्रा की मौत, मनसे का दावा- स्कूल में 100 उठक-बैठक की सजा दी गई; जांच जारी

Sat, 15 Nov 2025 06:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर (महाराष्ट्र)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर (महाराष्ट्र)। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Nov 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Class 6 girl dies, MNS claims she was punished with 100 sit-ups at school; probe on
छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक निजी विद्यालय की कक्षा छह की छात्रा की मौत हो गई। आरोप है कि एक सप्ताह पहले देर से विद्यालय आने पर छात्रा को 100 बार उठक-बैठक करने की सजा दी गई थी। अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'एसआईआर को लेकर भ्रम में जनता, फॉर्म आम लोगों तक पहुंचाएं..', TVK प्रमुख विजय कार्यकर्ताओं से बोले
विज्ञापन


महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, अंशिका वसई इलाके के सतिवली स्थित विद्यालय की छात्रा थी। शुक्रवार रात मुंबई के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अंशिका और चार अन्य छात्रों को आठ नवंबर को देर से विद्यालय आने पर 100 उठक-बैठक करने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वसई के मनसे नेता सचिन मोरे ने दावा किया कि अंशिका को पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने के बावजूद दंडित किया गया। विद्यालय के एक शिक्षक ने कहा, यह नहीं पता कि इस बच्चे ने कितने उठक-बैठक किए। वास्तव में यह नहीं कहा जा सकता कि उसकी मौत उठक-बैठक के कारण हुई या किसी और वजह से। 
 

ये भी पढ़ें: 'भाजपा को स्वीकार नहीं करेगा बंगाल, ममता हवाई जहाज वाली नेता नहीं,' TMC नेता सागरिका का PM पर पलटवार

खंड शिक्षा अधिकारी पांडुरंग गलांगे ने कहा कि अंशिका की मौत की जांच की जा रही है। जांच से उसकी मौत का सही कारण पता चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed