{"_id":"69186cda0640ad5ad1019847","slug":"tvk-chief-and-actor-vijay-on-special-intensive-revision-of-electoral-rolls-in-tamil-nadu-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'एसआईआर को लेकर भ्रम में जनता, फॉर्म आम लोगों तक पहुंचाएं..', TVK प्रमुख विजय कार्यकर्ताओं से बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'एसआईआर को लेकर भ्रम में जनता, फॉर्म आम लोगों तक पहुंचाएं..', TVK प्रमुख विजय कार्यकर्ताओं से बोले
Sat, 15 Nov 2025 05:36 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 15 Nov 2025 05:36 PM IST
सार
Tamil Nadu: टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सवाल उठाए और कहा कि इसकी प्रक्रिया को लेकर जनता में भ्रम है। उन्होंने लोगों को बीएलओ से रसीद लेने और फॉर्म की सुरक्षा करने की सलाह दी।
विज्ञापन
टीवीके प्रमुख विजय
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने तमिलनाडु में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रमुख और अभिनेता विजय ने कहा, यह एसआईआर राज्य में कैसे लागू होगा? कुल 6.36 करोड़ मतदाता हैं। बूथ स्तर के अधिकारी जब अपना फॉर्म सत्यापन का काम पूरा कर देंगे, उसके बाद ही मतदाता सूची जारी होगी। जब तक यह सूची प्रकाशित नहीं होती, हम यह नहीं जान सकते कि हम अभी मतदाता हैं या नहीं।
'एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर जनता में भ्रम'
उन्होंने कहा, लोगों में इस एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बहुत भ्रम है। कई लोग सोच रहे हैं कि क्या यह नया नागरिकता पंजीकरण है या कुछ ऐसा ही है। यह भ्रम बना हुआ है। लोगों को बीएलओ से रसीद अवश्य लेनी चाहिए। अगर आप एसआईआर की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करते हैं, तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखें। सबसे खास बात यह है कि आपको पता होना चाहिए कि आपका बीएलओ कौन है। उनका संपर्क नंबर अपने पास रखें।
ये भी पढ़ें: 'भाजपा को स्वीकार नहीं करेगा बंगाल, ममता हवाई जहाज वाली नेता नहीं,' TMC नेता सागरिका का PM पर पलटवार
विज्ञापन
'हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं दिए जा रहे फॉर्म'
उन्होंने कहा, हमारे तमिलगा वेत्री कझगम के कार्यकर्ताओं को गणना प्रपत्र (फॉर्म) नहीं दिए जा रहे हैं। मौजूदा सत्ता में बैठे लोगों की कठपुतली जैसी कार्यशैली वाले अधिकारी इसके जिम्मेदार हैं। इसलिए हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए ये फॉर्म आम जनता तक पहुंचें।
'हर वोट की सुरक्षा कर हम बदलाव ला सकते हैं...'
उन्होंने आगे कहा, तमिलनाडु के लोगों को मतदान केंद्रों के सामने बड़ी संख्या में एकत्र होना चाहिए। जब लोग यह देखें, तो ऐसा लगे कि पूरे तमिलनाडु में सिर्फ तमिलागा वेत्री कझगम ही मौजूद है। तभी हर वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करके हम इस देश में बदलाव ला सकते हैं। इसलिए, हमारे पार्टी कार्यकर्ता और जेन जेड की ताकत सतर्क रहें। अच्छी चीजें होंगी, जीत निश्चित है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन