फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Central Railway to run 156 Ganpati Special Trains for Ganpati Festival news in hindi

Ganpati Special Trains: गणपति उत्सव पर इन रूट्स पर चलेंगी 156 स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेडयूल

Sun, 25 Jun 2023 05:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 05:10 AM IST
सार

ट्रेनों की बुकिंग 27 जून से शुरू होगी। गणपित उत्सव पर चलने वाली सभी ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित हैं। यात्री अपने टिकट आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
maharashtra Central Railway to run 156 Ganpati Special Trains for Ganpati Festival news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

गणपति उत्सव के मद्देनजर मध्य रेलवे 156 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा हैं। इन ट्रेनों की बुकिंग 27 जून से शुरू होगी। गणपित उत्सव पर चलने वाली सभी ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित हैं। यात्री अपने टिकट आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मध्य रेलवे ने बयान जारी कर कहा, ट्रेन संख्या 01171 मुंबई-सावंतवाड़ी रोड डेली स्पेशल 13 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से रोजाना 12 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और उसी दिन 2.20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। इसके कुल 20 ट्रिप्स होगी। वापसी में यह स्पेशल ट्रेन (01172) सावंतवादी रोड स्टेशन से 13 सितंबर 2023 से दो अक्टूबर 2023 तक चलेगी। यह सावंतवादी रोड स्टेशन से तीन बजकर 10 मिनट पर निकलेगी और ये अगले दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई सुबह 4.35 बजे पहुंचेगी।  
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर रुकेगी 
यह ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग और कुदाल पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुडाल- लोकमान्य तिलक टर्मिनस (01167) की कुल 12 ट्रिप्स होगी। यह ट्रेन 13, 14, 19, 20,21,24,25, 26, 27, 28 सितंबर, एक और दो अक्तूबर को चलेगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 10 बजकर 15 मिनट पर निकलेगी। ये अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे कुडाल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (01168) कुडाल से 14 सितंबर, 15 सितंबर, 20 सितंबर, 21 सितंबर, 22 सितंबर,25 सितंबर, 26 सितंबर, 27 सितंबर, 28 सितंबर, 29 सितंबर, दो और तीन अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे निकलेगी और रात 9.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन ठाणे, पनवेल, रोहा में रुकेगी। पुणे-करमाली स्पेशल 15, 22 और 29 सितंबर को पुणे से 6 बजकर 45 मिनट पर पुणे से रवाना होगी और अगले दिन 10 बजे कुडाल पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन कुडाल-पुणे स्पेशल चार बजकर पांच मिनट पर कुडाल से रवाना होगी। अगले दिन यह पांच बजकर 50 मिनट पर पुणे पहुंचेगी।

इर स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन लोनावला, पनवेल, मनगांव, खेड़, चिपलून, सावरदा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली और सिंधुदुर्ग आदि स्टेशन पर रुकेगी।


करमाली-पनवेल-कुडाल स्पेशल 16, 23 और 30 सितंबर (3 ट्रिप) को दो बजकर 50 मिनट पर करमाली से निकलेगी और अगले दिन दो बजकर 45 मिनट पर पनवेल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01188 कुडाल-पनवेल- करमाली विशेष ट्रेन 17, 24 सितंबर और एक अक्तूबर (3 ट्रिप्स) को सुबह 5 बजे पनवेल से रवाना होगी और उसी दिन दो बजे कुडाल पहुंचेगी। यह ट्रेन थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, काकवली, नंदगांव रोड, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलावडे, अदावली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावरदा, चिपलून, खेड़, रोहा और मानगांव स्टेशन पर रुकेगी।


विज्ञप्ति में कहा गया है कि ट्रेन संख्या 01153 दिवा-रत्नागिरी मेमू स्पेशल 13 सितंबर से दो अक्तूबर तक दिवा से सात बजकर 10 मिनट पर निकला करेगी और उसी दिन दो बजकर 55 मिनट पर रत्नागिरी पहुंचेगी। वापसी में यह रत्नागिरी-दिवा मेमू स्पेशल 13 सितंबर से दो अक्तूबर को तीन बजकर 40 मिनट पर रत्नागिरी से निकलेगी और उसी दिन दस बजकर 40 मिनट पर दिवा पहुंचेगी। यह ट्रेन रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, सावरदा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशन पर रुकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed