फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Case against BJP's national spokesperson Nupur Sharma, accused of remark on prophet of Islam

Nupur Sharma: भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में मामला दर्ज, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप 

Sun, 29 May 2022 10:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 29 May 2022 10:01 AM IST
सार

इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नूपुर शर्मा ने दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra: Case against BJP's national spokesperson Nupur Sharma, accused of remark on prophet of Islam
nupur sharma - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में मामला दर्ज किया गया है। उन पर इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। कथित तौर पर उन्होंने राष्ट्रीय चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद उनके खिलाफ सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया नूपुर शर्मा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, द्वेषभाव फैलाने व दूसरे धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, नूपुर शर्मा एक निजी टीवी चैनल की डिबेट में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यह डिबेट वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर थी। आरोप है, उन्होंने इसी दौरान इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसके बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। दरअसल, बहस के दौरान नूपुर शर्मा ने कथित तौर पर कहा था कि यदि लोग लगातार हिंदू आस्था का मजाक उड़ा रहे हैं, तो वह भी इस्लाम को लेकर ऐसा सकती हैं। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी एक घटना का जिक्र मजाकिया अंदाज में किया। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


मुझे मिल रही रेप व जान से मारने की धमकी 
इस टिप्पणी के बाद भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने व रेप की धमकियां मिल रही हैं। नूपुर ने खुद को मिल रहे धमकी भरे संदेशों के बारे में दिल्ली पुलिस को ट्विटर के जरिए सूचना दी। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे व मेरे परिवार के सदस्यों के खिलाफ सिर काटने की धमकी भी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं नूपुर शर्मा 
भाजपा नेता नूपुर शर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़कर चर्चा में आई थीं। वह 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार थीं। वर्तमान में वह भाजपा दिल्ली की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2008 में एवीबीपी की ओर से छात्र संघ चुनाव जीतने वाली एकमात्र उम्मीदवार थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed