फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra cabinet implement strict guidelines for surge in coronavirus cases

महाराष्ट्र में कोरोना: एक दिन में 57 हजार से ज्यादा नए मामले, सोमवार से लागू होंगे सख्त प्रतिबंध

Sun, 04 Apr 2021 10:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Apr 2021 10:58 PM IST
सार

  • रविवार को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 57,074 नए मामले
  • कोरोना पर काबू पाने के लिए उद्धव सरकार ने उठाए बड़े कदम
  • भाजपा ने सरकार से आर्थिक पैकेज घोषित करने की मांग की

विज्ञापन
Maharashtra cabinet implement strict guidelines for surge in coronavirus cases
महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना के मामले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र कैबिनेट ने बड़े फैसले लिए हैं। राज्य में बढ़ते कोरोना को देखते हुए सख्त दिशा निर्देशों को लागू किया गया है। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन तो नहीं किया जाएगा। लेकिन पांबदियां काफी सख्त होंगी। यानी होटल, रेस्टोरेंट और बार बंद रहेंगे। यहां पर बैठकर खाना नहीं खाया जाएगा। हालांकि पैकिंग सुविधा जारी रहेगी।  फैसले में यह भी कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही रात में निकलने की अनुमति होगी। यह सभी दिशा निर्देश सोमवार शाम 8 बजे से लागू होंगे। 

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी फिल्मों की शूटिंग पर भी रोक लगा दी है। इसके साथ ही थियेटर भी बंद रहेंगे। साथ ही पार्क को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। देश में कोरोना के आ रहे नए मामलों में आधा से ज्यादा तो अकेले महाराष्ट्र से ही है। शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 49 हजार 445 नए मामले सामने आए। जबकि 277 लोगों की मौत हो गई। इसमें 3 अप्रैल को मुंबई में 9 हजार से ज्यादा नए केस और 27 मौतें भी शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 72 मामले सक्रिय हैं।

विज्ञापन


एक दिन में 57 हजार से ज्यादा मामले
बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 57,074 नए मामले दर्ज किए गए वहीं 222 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा राज्य की राजधानी मुंबई में भी आज रिकॉर्ड मामले सामने आए। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11,163 नए मामले सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने फडणवीस और राज ठाकरे से की बात
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एमएनएस राज ठाकरे से बातचीत भी की है।





साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की संभावना
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा कि आने वाले दिनों में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जा सकता है। शेख ने बताया कि पार्क, बीच या टूरिस्ट प्लेस पर लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। मंत्री असलम शेख के अलावा एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। साथ ही आवश्यक सेवाएं और बस, ट्रेन, टैक्सी और रिक्शा शर्तों के साथ चलेंगे। हालांकि अभी लॉकडाउन लागू करने पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
 

मनसे ने कार्यकर्ताओं से कहा- सरकार के फैसले का करें समर्थन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सरकार द्वारा लिए गए फैसले का समर्थन करें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से फोन पर बातचीत की और उनसे अपील की कि अगर राज्य सरकार संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने पर मजबूर होती है तो वे राज्य सरकार के फैसले में सहयोग करें। इसके बाद मनसे ने यह बयान दिया। पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, ‘कृपया सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग करें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।’ 

मनसे ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने राज ठाकरे से फोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने संबंधी रास्ता निकालने के लिए उद्योगपतियों, मनोरंजन उद्योग के सदस्यों समेत अन्य पक्षकारों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शामिल होने वाले आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने बाद में एक ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र में बिस्तरों, ऑक्सीजन और डॉक्टरों की कमी की वजह से हालात गंभीर हो रहे हैं। वह भले ही लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन सीमित लॉकडाउन एक विकल्प हो सकता है।


भाजपा ने आर्थिक पैकेज एलान की मांग की
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार के कोरोना पर लिए गए फैसले के साथ है। उन्होंने लोगों से भी कोविड गाइडलाइन पालन करने की अपील की। इसके अलावा फडणवीस ने कहा कि आंशिक लॉकडाउन और कोविड के मद्दनजर राज्य सरकार को बिजटी काटने के फैसले को वापस लेना चाहिए। साथ ही राज्य सरकार को गरीबों, छोटे कारोबारी और मीडिल क्लास वाले परिवारों को आर्थिक पैकेज देने पर भी विचार करना चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed