फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra cabinet expansion soon says Devendra Fadnavis Maharashtra Politics Latest News Update

Maharashtra Politics: 'महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, समयसीमा शिंदे तय करेंगे', फडणवीस का बड़ा बयान

Mon, 05 Jun 2023 05:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 05 Jun 2023 05:49 PM IST
सार

इससे पहले शिंदे ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह और फडणवीस रविवार रात दिल्ली में अमित शाह से मिले थे। फडणवीस ने कहा कि हमने सभी चुनाव एक साथ लड़ने और संयुक्त रणनीति बनाने पर चर्चा की।

विज्ञापन
Maharashtra cabinet expansion soon says Devendra Fadnavis Maharashtra Politics Latest News Update
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी समयसीमा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तय करेंगे। यही नहीं, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी बैठक के दौरान इस पर विस्तार से चर्चा हुई थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। सीएम शिंदे तय करेंगे कि यह कब होगा। जून में सत्ता में आने के बाद पिछले साल नौ अगस्त को शिंदे-फडणवीस सरकार में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया था। नियमों के मुताबिक राज्य में मंत्रिपरिषद में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले शिंदे ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह और फडणवीस रविवार रात दिल्ली में अमित शाह से मिले थे। फडणवीस ने कहा कि कल, हमने (शिवसेना और भाजपा) सभी चुनाव एक साथ लड़ने और संयुक्त रणनीति बनाने पर चर्चा की। हमने तालुकों और जिलों में दोनों दलों के बीच समन्वय पर भी चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की ओर से उनके दिल्ली दौरे की आलोचना किए जाने पर फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि पटोले की पार्टी कांग्रेस में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए भी आलाकमान से अनुमति की जरूरत होती है। अगर हम दिल्ली जाते हैं तो क्या गलत है?


औरंगाबाद शहर में एक जुलूस में मुगल बादशाह औरंगजेब की तस्वीर के कथित प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फडणवीस के पास गृह मंत्रालय भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed