फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra cabinet expansion likely by Dec 14 Fadnavis to meet PM in Delhi Latest News Update

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार 14 दिसंबर तक; दिल्ली पहुंचे सीएम फडणवीस

Wed, 11 Dec 2024 02:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 11 Dec 2024 02:26 PM IST
सार

सीएम फडणवीस बुधवार को दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा है। फडणवीस की दिल्ली दौरा महाराष्ट्र कैबिनेट के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Maharashtra cabinet expansion likely by Dec 14 Fadnavis to meet PM in Delhi Latest News Update
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक हो सकता है। इस बीच बताया गया कि सीएम फडणवीस बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा है। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलेंगे। यह एक शिष्टाचार भेंट होगी।

विज्ञापन


कैबिनेट विस्तार को लेकर एक भाजपा नेता ने बताया कि शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा। उन्हें राजस्व विभाग भी आवंटित नहीं किया जाएगा। बातचीत में देरी की वजह पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि महायुति के सहयोगी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी में बातचीत जारी है। जल्द ही सभी की सहमति के साथ अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


नाम न बताने की शर्त पर नेता ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है। शिवसेना को गृह विभाग आवंटित किए जाने की संभावना नहीं है। शिवसेना को शहरी विकास विभाग मिल सकता है। शिवसेना को राजस्व विभाग भी नहीं मिलने जा रहा। उन्होंने बताया कि भाजपा को मुख्यमंत्री पद सहित 21 से 22 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा चार से पांच मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा चुनावी परिणाम
महायुति गठबंधन को राज्य विधानसभा चुनावों में 288 सीटों में से 230 सीटें मिलीं थीं। इसके बाद 5 दिसंबर को फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद और एकनाथ शिंदे-एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।

शरद गुट के सांसद अपनी निष्ठा बदल सकते हैं: भाजपा नेता
इस बीच भाजपा नेता प्रवीण दारेकेर ने बुधवार को संकेत दिया कि अगर विकास उनकी प्राथमिकता है तो शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरद गुट) के कुछ सांसद उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर विकास उनकी प्राथमिकता है तो केंद्र और राज्य दोनों सरकारों में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन है तो वे अपने राजनीतिक भविष्य पर सावधानी से विचार कर सकते हैं।


शरद गुट ने किया खंडन
हालांकि, शरद गुट की नेता विद्या चव्हाण ने दारेकेर के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जैसे नेताओं के साथ एक कमजोर गठबंधन है। वे अपना समर्थन खोने के डर में रहते हैं, यही वजह है कि वे ऐसी रणनीति अपनाते हैं। चव्हाण ने कहा कि हमारे सांसद दृढ़ हैं और गठबंधन को धोखा नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed