{"_id":"64e0518b30554ece43048d68","slug":"maharashtra-burglars-break-open-atm-return-empty-handed-as-no-cash-found-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: चोरों ने तोड़ा एटीएम, नकदी नहीं मिलने पर लौटे खाली हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: चोरों ने तोड़ा एटीएम, नकदी नहीं मिलने पर लौटे खाली हाथ
Sat, 19 Aug 2023 10:52 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पालघर (महाराष्ट्र)।
पीटीआई, पालघर (महाराष्ट्र)।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:52 AM IST
सार
मनोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, कुछ बदमाश देर रात करीब दो बजे एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम कियोस्क में घुस गए। उन्होंने न केवल एटीएम बॉक्स को तोड़ दिया, बल्कि कमरे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
एटीएम लूट का प्रयास (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर शहर के पास कुछ चोरों ने शनिवार तड़के एक राष्ट्रीयकृत बैंक की ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) तोड़ दी, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा क्योंकि एटीएम के अंदर कोई नकदी नहीं थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पालघर तालुका के मसवान गांव में हुई।
विज्ञापन
मनोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, कुछ बदमाश देर रात करीब दो बजे एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम कियोस्क में घुस गए। उन्होंने न केवल एटीएम बॉक्स को तोड़ दिया, बल्कि कमरे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हालांकि, वे एटीएम से कुछ भी नहीं ले जा सके क्योंकि उसमें नकदी नहीं थी। उन्होंने बताया कि मशीन में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था इसलिए नकदी नहीं डाली गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन