फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Maharashtra Boat capsizes in Amravati 11 people of same family killed eight still missing

दर्दनाक हादसा: अमरावती में नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, बच्ची समेत तीन के शव बरामद

Tue, 14 Sep 2021 02:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Sep 2021 02:44 PM IST
सार

हादसे में 11 लोगों के नदी में डूबने की खबर है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। आठ लोग अभी भी लापता हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra Boat capsizes in Amravati 11 people of same family killed eight still missing
लोगों को बचाने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के अमरावती में मंगलवार सुबह दस बजे दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 11 लोगों के वर्धा नदी में डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि मौके से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है वहीं आठ लोग अभी भी लापता हैं। मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब कई लोगों से सवार एक नाव वर्धा नदी को पार कर रही थी। सुबह दस बजे संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में पलट गई। इसमें सवार 11 लोग डूब गए। बताया जा रहा है कि नाव पर एक ही परिवार के लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अभी तक तीन शवों को बरामद किया गया है, इसमें एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक आठ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज में अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed