फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP team will enter Delhi assembly election battle from today

आज से दिल्ली के रण में उतरेगी महाराष्ट्र भाजपा की टीम

Sat, 25 Jan 2020 05:30 AM IST
संजीव कुमार झा सुरेन्द्र मिश्र , अमर उजाला, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र , अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Jan 2020 05:30 AM IST
सार

  • फडणवीस, पाटिल, खडसे, तावड़े, शेलार सहित पंकजा मुंडे करेंगी चुनाव प्रचार
  • शनिवार को महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश सचिव आएंगे

विज्ञापन
Maharashtra BJP team will enter Delhi assembly election battle from today
delhi election

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा महाराष्ट्र भाजपा की टीम को भी चुनाव प्रचार के लिए बुलाया गया है। शनिवार को महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश सचिव संजय उपाध्याय के संयोजन में एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेताओं की टीम दिल्ली पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

 
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्वमंत्री एकनाथ खडसे ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल फरवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली जाएंगे जबकि अन्य नेता शनिवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह खुद शनिवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व मंत्री विनोद तावड़े, पूर्वमंत्री आशीष शेलार, पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण और पूर्वमंत्री पंकजा मुंडे सहित सांसद और विधायक व संगठन से जुड़े पदाधिकारी दिल्ली चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा नहीं ग्रुप मीटिंग करेंगे नेता

महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं की टीम दिल्ली में जनसभा करने के बजाय जगह-जगह ग्रुप मीटिंग करेंगे। दिल्ली के अलग-अलग संसदीय क्षेत्र में नेताओं को काम सौंपा गया है। इसके साथ ही घर-घर जाकर चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई गई है।
 
यह पहला मौका नहीं है जब महाराष्ट्र से पार्टी के नेता चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जा रहे हैं। भाजपा संगठन की परंपरा है कि देश के किसी भी राज्य में जब चुनाव होता है तो दूसरे प्रदेश के नेता व कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए प्रचार करने जाते हैं।
- संजय उपाध्याय सचिव, महाराष्ट्र भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed