{"_id":"639eef69304f6c7e56724f5f","slug":"maharashtra-bjp-president-said-that-devendra-fadnavis-should-become-the-chief-minister-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'महाराष्ट्र के समग्र विकास के लिए फडणवीस का सीएम बनना जरूरी', भाजपा नेता बावनकुले ने उठाई मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'महाराष्ट्र के समग्र विकास के लिए फडणवीस का सीएम बनना जरूरी', भाजपा नेता बावनकुले ने उठाई मांग
Sun, 18 Dec 2022 04:16 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 18 Dec 2022 04:16 PM IST
सार
Chandrashekhar Bawankule: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बवनकुले ने कहा कि फडणवीस ने हर समाज को न्याय दिलाने के लिए काम किया है फिर चाहे मराठा हो धनगर हो या कोई दूसरा समाज हो।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बावनकुले
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले ने एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। उनका यह बयान महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र से पहले आया है। उन्होंने कहा कि जब तक मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हूं तब तक देवेंद्र फडणवीस को राज्य के "समग्र विकास" के लिए फिर एक बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बवनकुले ने कहा कि फडणवीस ने हर समाज को न्याय दिलाने के लिए काम किया है फिर चाहे मराठा हो धनगर हो या कोई दूसरा समाज हो। नागपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, बावनकुले ने कहा कि जब तक मैं भाजपा की राज्य इकाई का अध्यक्ष हूं, फडणवीस को सीएम बनना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा था पार्टी ने भारी मन से फैसला किया है कि बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को फडणवीस के बजाय राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। वहीं अब बावनकुले की टिप्पणी ने विपक्षी दलों को बोलने का मौका दे दिया, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कहा कि इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वर्तमान सीएम शिंदे का कोई मूल्य नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकता है, तो वह देवेंद्र फडणवीस हैं। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। भाजपा ने 30 जून को घोषणा की कि शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्व सीएम फडणवीस ने भी कहा था कि वह सरकार से बाहर रहेंगे, लेकिन कुछ ही घंटों में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने घोषणा की कि फडणवीस डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे