{"_id":"68ad529664c05d847a0f9fcc","slug":"maharashtra-bjp-mlc-says-gau-rakshak-harassing-farmers-minister-nitesh-rane-advised-to-maintain-restraint-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा एमएलसी बोले- गौ रक्षक किसानों को कर रहे परेशान, मंत्री नितेश राणे ने दी संयम बरतने की नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा एमएलसी बोले- गौ रक्षक किसानों को कर रहे परेशान, मंत्री नितेश राणे ने दी संयम बरतने की नसीहत
Tue, 26 Aug 2025 11:52 AM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:52 AM IST
सार
भाजपा एमएलसी सदाभाऊ खोत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में गौ रक्षक किसानों को परेशान कर रहे हैं, उनके पशुओं को जब्त कर वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो विरोध होगा। खोत ने फुरसुंगी में खुद पर हमले का दावा भी किया। मंत्री नितेश राणे ने उन्हें संयम बरतने की नसीहत दी और कहा कि ऐसी भाषा हिंदू समुदाय का अपमान मानी जा सकती है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के भाजपा विधान परिषद सदस्य सदाभाऊ खोत ने गौ रक्षकों पर किसानों को परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो वे पुलिस थानों के सामने पशु शिविर लगाकर विरोध करेंगे। खोत का कहना है कि गाय संरक्षण के नाम पर कई लोग किसानों से वसूली कर रहे हैं और उनके पशुओं को जब्त कर ले रहे हैं।
सदाभाऊ खोत ने दावा किया कि सोमवार को पुणे के फुरसुंगी इलाके में दौरे के दौरान कुछ गौ रक्षकों ने उन्हें भी घेर लिया। हालांकि वे सुरक्षित निकल गए, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि यह समूह किसानों को धमकाता है और पैसे वसूलता है। खोत ने कहा कि यह पूरा खेल 'गौ संरक्षण' के नाम पर चल रहा है और इनका बड़ा नेटवर्क है, जिसके पास कॉर्पोरेट ऑफिस तक हैं।
मंत्री नितेश राणे ने दी संयम बरतने की सलाह
खोत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि खोत को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ रक्षक गाय की रक्षा कर रहे हैं और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी हिंदू समुदाय का अपमान समझी जा सकती है। राणे ने खोत को सलाह दी कि वह इस मुद्दे को उठाते समय संतुलित शब्दों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'वराह जयंती का विरोध बंद करो, यह हिंदू राष्ट्र है', महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का बयान
किसानों की भैंसें जब्त करने का लगाया आरोप
खोत ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले फुरसुंगी में किसानों की भैंसों को जबरन ले जाया गया था। जब किसानों ने अदालत से आदेश लेकर उन्हें छुड़ाने की कोशिश की, तो भैंसें गोशाला से गायब मिलीं। गौ रक्षकों ने दावा किया कि वे पहाड़ों में चरते हुए खो गईं। खोत का कहना है कि ऐसी घटनाओं में न किसानों को न्याय मिलता है और न ही उनकी समस्या का समाधान। उन्होंने बताया कि मुंबई और पुणे से लग्जरी गाड़ियों में आने वाले कुछ लोग इस काम में शामिल हैं और किसानों को डराकर उनके पशु छीन लेते हैं।
ये भी पढ़ें- 'शिंदे ने तो लॉटरी जीती', गणेश नाइक का डिप्टी सीएम पर तंज; ठाणे में लगाएंगे जनता दरबार
'गौरक्षकों को किसानों की मदद करनी चाहिए'
खोत ने कहा कि कृषि पहले से ही घाटे का धंधा बन चुकी है और अब गौ रक्षक किसानों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ गोशालाओं के प्रबंधक जब्त पशुओं को बेच देते हैं और पुलिस भी सही आंकड़े नहीं देती। खोत ने तंज कसते हुए कहा कि अगर गौ रक्षकों को सचमुच गायों की चिंता है, तो उन्हें किसानों के गोशालाओं में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान उनकी तनख्वाह तक देंगे, लेकिन किसानों को धमकाना और वसूली करना बंद होना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन