{"_id":"5fb681c58ebc3e9be91875dd","slug":"maharashtra-bjp-mla-prashant-bamb-among-16-booked-over-transfer-of-farmers-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में किसानों के फंड में बड़ा घोटाला, भाजपा विधायक समेत 16 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में किसानों के फंड में बड़ा घोटाला, भाजपा विधायक समेत 16 के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 19 Nov 2020 08:01 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 19 Nov 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
प्रशांत बंब
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रशांत बंब समेत 16 लोगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर फर्जी कागजपत्र बनाकर गंगापुर शक्कर कारखाने से 9 करोड़ रुपये घोटाले करने का आरोप है।
विज्ञापन
बता दें कि बंब गंगापुर तहसील से विधायक हैं और वे गंगापुर शक्कर कारखाने के अध्यक्ष भी हैं। बंब ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है जिसके तहत मुझे फंसाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि हम कारखाने को चालू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें बाधाएं पैदा करने की कोशिश की जा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कृष्णा पाटिल डोंगांवकर नामक व्यक्ति ने बुधवार रात गंगापुर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद विधायक समेत 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने कारखाने के ऊपर कर्ज होने के चलते इसे फिलहाल अपने कब्जे में ले लिया है।