फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: BJP make suspense on seat sharing formula not intended 50-50 with Shiv Sena

महाराष्ट्र: सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भाजपा का 'सस्पेंस', शिवसेना संग 50-50 का इरादा नहीं

Wed, 04 Sep 2019 12:35 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 12:35 AM IST
सार

  • शिवसेना को 100 सीट से ज्यादा नहीं देना चाहती है भाजपा 
  • सीट बंटवारे पर बैठक के लिए शिवसेना ने तीन बार प्रस्ताव दिया
  • प्रस्तावों को लगातार टालती रही है भाजपा, जवाब नहीं दिया

विज्ञापन
Maharashtra: BJP make suspense on seat sharing formula not intended 50-50 with Shiv Sena
अमित शाह-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अगले महीने संभावित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा सहयोगी शिवसेना के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सस्पेंस बनाए रखेगी। पार्टी की योजना चुनाव के बेहद करीब इस मसले पर बात करने की है और वह सहयोगी को सौ से ज्यादा सीटें नहीं देना चाहती। यही कारण है कि इस संबंध में शिवसेना के बैठक बुलाए जाने के प्रस्तावों को भाजपा लगातार टाल रही है।

विज्ञापन


शिवसेना से जुड़े सूत्रों का दावा है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विधानसभा की आधी-आधी सीटों पर लड़ने के प्रस्ताव से सैद्धांतिक तौर पर सहमत थी। हालांकि, अब बीते एक महीने में शिवसेना ने सीट बंटवारे पर बैठक के लिए तीन बार अनौपचारिक प्रस्ताव दिया, जिसका भाजपा ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी की योजना शिवसेना को 288 में से अधिकतम 100 सीटें देने की है। वह शुरुआत में शिवसेना को इससे भी कम सीटें देने का प्रस्ताव रखेगी। लोकसभा चुनाव परिणाम और उसके बाद कराए गए कई आंतरिक सर्वे में भाजपा को वहां स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में एनसीपी और कांग्रेस के कई जमीनी दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। लिहाजा, शिवसेना को आधी सीटें देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। वैसे, शीर्ष नेतृत्व ने राज्य इकाई को सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed