{"_id":"6898bc010a66a49fd2003c97","slug":"maharashtra-bjp-leader-wasim-hits-back-st-hasan-statement-religious-place-says-action-not-taken-we-protest-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 'तीन दिन में हो कार्रवाई', एसटी हसन के धार्मिक स्थल वाले बयान पर BJP नेता वसीम खान का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 'तीन दिन में हो कार्रवाई', एसटी हसन के धार्मिक स्थल वाले बयान पर BJP नेता वसीम खान का पलटवार
Sun, 10 Aug 2025 09:04 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:04 PM IST
सार
मुंबई में भाजपा नेता वसीम खान ने सपा के पूर्व सांसद एस. टी. हसन के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड आपदा को धार्मिक स्थलों के विध्वंस से जोड़ा था। खान ने इसे शर्मनाक बताते हुए सपा को तीन दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद सांसद एसटी हसन
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुंबई में भाजपा नेता वसीम खान ने समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद एस. टी. हसन के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने से जोड़ा था। खान ने इस बयान को शर्मनाक बताया और चेतावनी दी कि अगर सपा ने तीन दिन में हसन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो मुंबई में पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन होगा।
पूर्व सांसद एस. टी. हसन ने रविवार को कहा था कि धार्मिक स्थलों को घमंड में आकर तोड़ना ऊपरवाले को नाराज करता है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे कृत्यों से उसकी रहमत दूर हो जाती है और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं। हसन ने कहा कि धार्मिक स्थल वो जगह हैं जहां ऊपरवाले का नाम लिया जाता है और उन्हें तोड़ना गलत है।
भाजपा का सख्त विरोध
भाजपा मुंबई के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष वसीम खान ने हसन के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह वक्त राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि आपदा पीड़ितों के साथ खड़े होने का है। खान ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो पार्टी कार्यकर्ता सपा के मुंबई कार्यालय में जाकर प्रदर्शन करेंगे और राज्य अध्यक्ष अबू आजमी के घर का भी घेराव करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'हम पाकिस्तान के हर कोने तक पहुंच सकते हैं', अधिकारी का दावा- ऑपरेशन सिंदूर ने दुश्मन को दिया तिगुना झटका
तीन दिन का अल्टीमेटम
वसीम खान ने सपा को चेतावनी दी कि वे तीन दिन के भीतर हसन को पार्टी से निकालें, वरना भाजपा सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आपदा में दुखी है, तब सपा नेता इसे सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं, जो अस्वीकार्य है। खान ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को राजनीति से जोड़ना बेहद गैरजिम्मेदाराना रवैया है।
ये भी पढ़ें- 'दो बार वोट डालने वाले दावे के दस्तावेज पेश करें', मुख्य चुनाव अधिकारी ने राहुल गांधी से मांगे सबूत
मुंबई में प्रदर्शन और नारेबाजी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई में सपा नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। खान ने कहा कि केवल सपा और उसके नेता ही ऐसी घटनाओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ऐसे बयानों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी और जनता को भड़काने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन