फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: BJP leader Narayan Rane said, Aditya Thackeray was involved in actor Sushant Singh suicide case

महाराष्ट्रः नारायण राणे बोले, अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में आदित्य ठाकरे का हाथ

Mon, 26 Oct 2020 08:07 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 26 Oct 2020 08:07 PM IST
सार

भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे प्रगतिशील महाराष्ट्र के 'विदूषक' मुख्यमंत्री हैं। वह मुख्यमंत्री बनने के लायक नही है। दशहरा रैली में न किसानों का उल्लेख था और न ही राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर कोई बात की...

विज्ञापन
Maharashtra: BJP leader Narayan Rane said, Aditya Thackeray was involved in actor Sushant Singh suicide case
Narayan Rane - फोटो : ANI (File)

विस्तार

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की दशहरा रैली के बाद भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उद्धव ठाकरे के पुत्र व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का हाथ था। उद्धव की दशहरा रैली केवल मात्र आदित्य ठाकरे को क्लीनचिट देने के लिए थी।

विज्ञापन


नारायण राणे ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में उद्धव ठाकरे पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह और दिशा सालियान की कथित आत्महत्या मामले की जांच अभी जारी है, लेकिन उद्धव ठाकरे शक्ति का दुरुपयोग कर अपने बेटे को क्लीनचिट देने में लगे हैं।

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने रविवार को दशहरा रैली में सुशांत सिंह मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि लोगों ने बिहार के बेटे के न्याय के लिए मेरे बेटे, मुंबई और मुंबई पुलिस के साथ महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश की। राणे ने कहा, जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी कि किसने सुशांत सिंह की हत्या की थी और किसने दिशा सालियान के साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के नाम पर चुनकर आए हैं शिवसेना के विधायक

नारायण राणे ने कहा कि शिवसेना के 53 विधायक पीएम मोदी के नाम पर चुकर आए हैं। अगले चुनाव में शिवसेना 10 से 15 सीटों तक ही सिमटकर रह जाएगी। राणे ने उद्धव ठाकरे को मराठा विरोधी बताते हुए कहा कि उन्हें डीजीपी, जीएसटी और बजट के बारे में कोई समझ नहीं है। वह बेईमानी कर मुख्यमंत्री बने हैं।


राणे ने कहा कि अब तक जितने राज्य में मुख्यमंत्री बने हैं, उन्होंने अपने भाषण, कार्यशैली और विचार से महाराष्ट्र का मान बढ़ाया है, लेकिन ठाकरे इसके अपवाद हैं। वहीं, शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत को विदूषक कहते हुए उनकी खिल्ली उड़ाई।

मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है उद्धव

भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे प्रगतिशील महाराष्ट्र के 'विदूषक' मुख्यमंत्री हैं। वह मुख्यमंत्री बनने के लायक नही है। दशहरा रैली में न किसानों का उल्लेख था और न ही राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर कोई बात की। कोरोना महामारी से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभालित है। अब तक 43 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। लेकिन कोरोना संक्रमण पर उन्हें एक शब्द नहीं कहा। क्या यह मुख्यमंत्री की जवाबदारी नहीं है। वहीं, शिवसेना नेता अर्जुन खोतकर ने कहा कि राणे जिस संस्कृति में पले बढ़े हैं उनसे दूसरी अपेक्षा नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed