फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP leader Narayan Rane fields to secure majority for Fadnavis

महाराष्ट्र: भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा, "बाजार में अभी कई विधायक हैं..."

Mon, 25 Nov 2019 02:46 PM IST
बीबीसी Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 25 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra BJP leader Narayan Rane fields to secure majority for Fadnavis
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे - फोटो : BBC

"नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के विधायक अजित पवार फंसाकर हमको राजभवन ले गए। एनसीपी वापस लौटने वाले कुछ विधायक ऐसा कह रहे हैं। क्या वे 10-12 साल के लड़के हैं जो ऐसे फंस जाएंगे।"

विज्ञापन


"मैं उन सब विधायकों को पहचानता हूं। हमने साथ काम भी किया है। एक दो विधायक गए तो कोई फर्क नहीं पड़ता। मार्केट में बहुत विधायक हैं। कुछ आने वाले हैं, कुछ आने की फिराक में हैं। इसलिए कुछ फर्क नहीं पड़ता।" ऐसा कहना है भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे का।
विज्ञापन


शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की 'महाविकास अगाड़ी' की सत्ता आएगी, ऐसे संकेत होने के बावजूद शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पूरे घटनाक्रम के बारे में नारायण राणे ने बीबीसी मराठी से बातचीत की।

नारायण राणे ने बीबीसी मराठी से कहा, "महाराष्ट्र में भूकंप हुआ, ऐसा कहा जा रहा है। पर ये भूकंप नहीं है। ये सब होना ही था। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनेगी, ऐसा मैंने कुछ दिन पहले ही कह दिया था। इस बात को हफ़्ता भी नहीं बीता था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ले ली। राज्य में फिर से भाजपा की सरकार आ गई है। उनकी सरकार को अजित पवार ने समर्थन दिया है।"

"मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में पांच साल सरकार टिकेगी। अच्छा काम करेगी क्योंकि देवेंद्र फडणवीस को पांच साल का अनुभव है। अजित पवार को भी कई सालों का अनुभव है। इसका भाजपा को फ़ायदा होगा।

अजित पवार कितने दिनों से भाजपा के संपर्क में थे?

ये जानकारी देना उचित नहीं होगा पर आज भी शिवसेना और कांग्रेस के लोग हमारे संपर्क में हैं। इसका मतलब ये नहीं कि सिर्फ अजित पवार ही हमारे संपर्क में थे। कई पार्टियों के नेता हमारे संपर्क में हैं। उनको बंद करके रखा गया है या होटल में रखा गया है। पर वे कितने उन्हें बंद करके रखेंगे। कुछ लोग शिव सेना या कांग्रेस में रहेंगे ही नहीं। शिव सेना या संजय राउत की तरफ़ से जिस भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, वो भाषा महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य को शोभा देने वाली नहीं है।

भाजपा पर लग रहे आरोपों पर मैं दो दिन में जवाब दूंगा। 56 विधायक चुनके आने के बाद हमारा ही मुख्यमंत्री होगा, शिव सेना का ऐसा दावा करना ग़लत है। बहुमत के लिए 145 विधायकों की जरूरत है। ये आंकड़ा न होने के बावजूद हमारी ही सरकार बनेगी। हमारा ही मुख्यमंत्री होगा, ऐसा कहना ग़लत है। भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार सदन में विश्वास मत हासिल करेंगे। इसका मुझे पूरा भरोसा है।

कितने विधायक संपर्क में हैं और क्या वे फ़्लोर टेस्ट के समय दिखेंगे?

30 नवंबर के पहले मैं कुछ नहीं कह सकता। भाजपा 165 का आंकड़ा पार करेगी। सरकार पांच साल टिकेगी, ये तय है।

अजित पवार भाजपा में शामिल हो सकते हैं क्या?

अजित पवार जैसे नेता जब कुछ निर्णय लेते हैं तब वे अपने फ़ैसलों पर डटे रहते हैं। मैं किसी परिवार के अंदरूनी मामलों पर नहीं बोलना चाहता। वो उनके आपस की बात है। पर अजित पवार ने जिस तरीके से ये फ़ैसला लिया है, मुझे लगता है कि वे अपने फ़ैसले पर कायम रहेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed