फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : BJP claims victory on maximum 397 seats in gram panchayats

Maharashtra : भाजपा का दावा- ग्राम पंचायत की 397 सीटों पर दर्ज की जीत, 300 निर्दलीय जीते

Tue, 18 Oct 2022 03:13 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 18 Oct 2022 03:13 AM IST
सार

Maharashtra : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनाव परिणाम आने के बाद कहा कि मतदाताओं ने वोट के माध्यम से बालासाहेबांची शिव सेना के हक में अपना फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि हमने जो कदम उठाया, वह सही साबित हुआ।

विज्ञापन
Maharashtra : BJP claims victory on maximum 397 seats in gram panchayats
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Maharashtra : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा/बीजेपी) ने सोमवार को महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव में 397 सीटों पर जीत का दावा किया है। सोमवार को यहां 1,079 ग्राम पंचायतों में हुए चुनावों के नतीजे घोषित किए गए। इन चुनावों में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा गया है कि ग्राम पंचायत चुनाव में 397 सीटें जीतकर बीजेपी नंबर वन पार्टी बन गई है। सिर्फ यही नहीं भाजपा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली 'बालासाहेबांची शिवसेना' के साथ मिलकर संयुक्त रूप से 478 सीटों के आंकड़े तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


भाजपा 235 गांवों में सरपंच या ग्राम प्रधान का पद जीतने में सफल रही है। कांग्रेस ने 134, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 110, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 128 और 'बालासाहेबांची शिवसेना' ने 114 सीटें जीती हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में 300 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनाव परिणाम आने के बाद कहा कि मतदाताओं ने वोट के माध्यम से बालासाहेबांची शिव सेना के हक में अपना फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि हमने जो कदम उठाया (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अलग होने का), वह सही साबित हुआ। 'बालसाहेबांची शिवसेना' और भाजपा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है।

सीएम शिंदे ने कहा कि लोगों ने विश्वास के साथ मतदान किया है जो कि चुनाव परिणामों में झलकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के प्रतिबद्ध है। इधर, नागपुर में कांग्रेस उम्मीदवार मुक्ता कोकर्डे को सोमवार को नागपुर जिला परिषद का अध्यक्ष और कुंडा राउत को उपाध्यक्ष चुना गया। इनका चुनाव जिला परिषद सदस्यों की विशेष आम सभा की बैठक में किया गया।

जिला परिषद में कुल 57 सदस्य हैं। कांग्रेस की नागपुर जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि बर्वे ने अपने पांच साल के कार्यकाल में से ढाई साल पूरे कर लिए हैं। भाजपा ने नागपुर जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के बागी प्रीतम कावरे और उपाध्यक्ष के रूप में नाना कंभाले का समर्थन किया था।

नागपुर कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष राजेंद्र मुलक ने संवाददाताओं से कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है और भाजपा अपनी जमीन खो रही है। वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) की संगीता अधाऊ और सुनील फातकर को सोमवार को अकोला जिला परिषद का क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया।


नागपुर जिले में पंचायत समिति के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनावों के परिणामों में विशेष रूप से कांग्रेस का दबदबा था, जो शनिवार को घोषित किए गए थे। भाजपा अध्यक्ष का एक भी पद नहीं जीत सकी और चुनाव में उपसभापति की केवल तीन सीटें हासिल करने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed