फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP Chief Chandrakant Patil on meeting of Amit Shah and Sharad Pawar

महाराष्ट्र: शाह-पवार की बैठक पर बोले पाटिल- राजनीति से परे होकर भी मिलना चाहिए

Tue, 30 Mar 2021 09:25 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Mar 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra BJP Chief Chandrakant Patil on meeting of Amit Shah and Sharad Pawar
चंद्रकांत पाटिल - फोटो : फाइल

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चलते देश में राजनीतिक हलचल पहले ही चरम पर है। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के प्रमुख शरद पवार के बीच बीते दिनों हुई कथित बैठक ने महाराष्ट्र में भी सियासी पारा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने इसे लेकर कहा, 'इस स्तर पर ऐसी बैठकें होती हैं। यह हमारे देश की संस्कृति है, हमें राजनीति से परे होकर मिलना चाहिए। एक बैठक का मतलब केवल राजनीतिक चर्चा नहीं होता है। अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं और शरद पवार उनसे कुछ काम से मिले होंगे।'
विज्ञापन

 

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो भी फैसला लेंगे वह पार्टी को मंजूर होगा। वहीं पाटिल की इस बात पर एनसीपी और शिवसेना का कहना है कि भाजपा राज्य में स्थिति बिगाड़ने के लिए फर्जी बयानबाजी कर रही है और भ्रम फैला रही है।

खास बात यह है कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने बैठक की खबरों को ही खारिज कर चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का कहना है कि अगर गृह मंत्री देश के किसी बड़े नेता से मिल रहे हैं, तो ये देश को बताना चाहिए। यह जानना देश की जनता का हक है।


उधर, शिवसेना सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी शाह और पवार की मुलाकात की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई और अफवाहों पर विराम लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल बेतुकी बातें फैलाने से कुछ भी हाथ नहीं लगने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed