फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra bjp chief Bawankule said people reject congress Mahayuti leaders BJP leadership to decide next CM

Maharashtra: 'महाराष्ट्र की जनता ने कांग्रेस को खारिज किया', भाजपा अध्यक्ष ने नाना पटोले की जीत पर कसा तंज

Sun, 24 Nov 2024 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Nov 2024 03:33 PM IST
सार

बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों ने भाजपा का समर्थन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए जरूरी 29 सीटें भी कोई विपक्षी दल नहीं जीत पाया है।

विज्ञापन
maharashtra bjp chief Bawankule said people reject congress Mahayuti leaders BJP leadership to decide next CM
चंद्रशेखर बावनकुले। - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने एक बयान में कहा है कि राज्य की जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है। उन्होंने नाना पटोले की महज 200 वोटों से जीत दर्ज करने पर भी तंज कसा और कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले सिर्फ 200 वोटों से ही जीते हैं। सीएम पद को लेकर बावनकुले ने कहा कि महायुति के नेता और भाजपा नेतृत्व मिलकर तय करेगा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।  
विज्ञापन


'महा विकास अघाड़ी की हालत के लिए कांग्रेस का झूठ जिम्मेदार'
शनिवार को घोषित हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में महायुति गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए 288 में से 234 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं महा विकास अघाड़ी गठबंधन महज 46 सीटों पर ही सिमट गया। बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों ने भाजपा का समर्थन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए जरूरी 29 सीटें भी कोई विपक्षी दल नहीं जीत पाया है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के झूठ को जिम्मेदार ठहराया है। बावनकुले ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र भाजपा 1.51 करोड़ नए प्राथमिक सदस्यों को नामांकित करने का अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन


सीएम की रेस में फडणवीस का नाम सबसे आगे
महाराष्ट्र में सरकार के कार्यकाल में तीन दिन का ही समय बचा है। ऐसे में सीएम पद को लेकर महायुति गठबंधन को जल्द से जल्द फैसला करना है। सीएम पद को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसकी वजह ये है कि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा ने राज्य में अब तक का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 132 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को चुनाव में 26.77 प्रतिशत वोट मिले। विधायकों की संख्या को देखते हुए भाजपा के फडणवीस सीएम पद के सबसे प्रमुख दावेदार हैं। भाजपा के विधायक दल की बैठक कल होनी है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed