{"_id":"6200ad8c55a4791c7e7b9ad3","slug":"maharashtra-ats-seizes-heroin-worth-rs-5-crores-two-accused-from-uttarakhand-arrested-from-vasai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: महाराष्ट्र एटीएस ने पांच करोड़ की हेरोइन पकड़ी, वसई से उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: महाराष्ट्र एटीएस ने पांच करोड़ की हेरोइन पकड़ी, वसई से उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 07 Feb 2022 10:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:56 AM IST
सार
एटीएस को सूचना मिली थी कि वसई के पेल्हारे गांव में मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है। आरोपियों के पास से 2.60 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र एटीएस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने पालघर जिले के वसई कस्बे में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान यह कामयाबी मिले। गिरफ्तार आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एटीएस को सूचना मिली थी कि वसई के पेल्हारे गांव में मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है। इसके बाद एटीएस ने घेराबंदी कर दो लोगों को दबोचा। उनके पास से 1.724 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 2.60 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
एटीएस ने रविवार को बताया कि मामले में 46 वर्षीय मोहम्मद अख्तर व 40 वर्षीय छोटा मोहम्मद नासिर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उन्हें 15 फरवरी तक एटीएस की हिरासत में सौंपा है।
विज्ञापन
जूते के तलवे में छिपाकर लाते थे ड्रग्स
एटीएस ने यह भी कहा कि जांचके दौरान पता चला कि आरोपी राजस्थान से ड्रग्स लाकर मुंबई में सप्लाई करते थे। वे नए जूतों की जोड़ी के तलवे में मादक पदार्थ छिपाकर लाते थे। एटीएस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।