{"_id":"683d2ec67443f000c70effec","slug":"maharashtra-ats-is-conducting-raids-in-padgha-in-connection-with-a-terrorism-related-case-saqib-nachan-simi-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATS: ठाणे में एटीएस की छापेमारी; बम धमाकों के दोषी साकिब नाचन के घर पर भी दबिश, आतंकी संगठन से रहा है नाता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ATS: ठाणे में एटीएस की छापेमारी; बम धमाकों के दोषी साकिब नाचन के घर पर भी दबिश, आतंकी संगठन से रहा है नाता
Mon, 02 Jun 2025 10:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:25 AM IST
सार
इससे पहले 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस पर देशव्यापी कार्रवाई के तहत ठाणे के पडघा में तलाशी ली थी और नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में ठाणे के पडघा में छापेमारी कर रहा है। छापेमारी के ठिकानों में प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व सदस्य साकिब नाचन का घर भी शामिल है।
विज्ञापन
2002-2003 के दो आतंकी मामलों में दोषी ठहराया गया था
महाराष्ट्र एटीएस के मुताबिक, साकिब नाचन पहले मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और मुलुंड बम विस्फोट मामलों सहित 2002-2003 के दो आतंकी मामलों में दोषी ठहराया गया था। आरोप है कि 2017 में अपनी सजा पूरी करने के बाद उसने कट्टरपंथी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ एटीएस की कार्रवाई
एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ एटीएस की एक टीम ने सुबह जिले के पडघा गांव में तलाशी शुरू की। उन्होंने बताया कि एटीएस टीम की ओर से तलाशी लिए गए परिसरों में प्रतिबंधित सिमी के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन का आवास भी शामिल है।
विज्ञापन
पडघा में छापेमारी क्यों?
अधिकारी ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा, 'हमने कुछ व्यक्तियों की पहचान की है। उसके अनुसार तलाशी जारी है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां (पडघा में) कुछ गड़बड़ तो नहीं है।
एनआईए ने नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था
इससे पहले 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस पर देशव्यापी कार्रवाई के तहत ठाणे के पडघा में तलाशी ली थी और नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।