महाराष्ट्र विधानसभा सत्र: अजित पवार से गले मिलीं सुप्रिया सुले, कहा- दादा बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और उद्धव ठाकरे के महा विकास अगाड़ी का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया। सुबह आठ बजे से शुरू हुए इस सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा में इस दौरान एक रोचक घटना देखने को मिली। शरद पवार के भतीजे अजित पवार के विधानसभा पहुंचते ही सुप्रिया सुले ने उनके गले लगकर स्वागत किया। इस दौरान सुप्रिया ने अजित से कहा कि दादा बधाई, यह दिन अपने साथ बड़ी जिम्मेदारी भी लाया है।
बता दें कि अजित पवार ने एनसीपी से बगावत कर देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, शरद पवार और अन्य करीबियों द्वारा बहुत मान-मनौव्वल करने के बाद उन्होंने मंगलवार दोपहर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
Mumbai: NCP leaders Ajit Pawar & Supriya Sule arrive at the assembly, ahead of the first session of the new assembly today. Oath will be administered to the MLAs in the assembly today. #Maharashtra pic.twitter.com/lyGtcCunif
— ANI (@ANI) November 27, 2019