फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Poll:BJP govt must probe Pramod Mahajan murder 'conspiracy', says slain leader's brother

Pramod Mahajan Murder: हत्या के पीछे 'षड्यंत्र' की जांच कराए भाजपा सरकार; 18 साल 6 माह बाद भाई प्रकाश की अपील

Fri, 08 Nov 2024 07:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 08 Nov 2024 07:59 PM IST
सार

 Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दावों-वादों के बीच कई मांगें भी रखी जा रही है। इस कड़ी में दिवंगत भाजपा ने प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश महाजन ने भाजपा सरकार से अपने भाई के हत्या की साजिश की जांच करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Poll:BJP govt must probe Pramod Mahajan murder 'conspiracy', says slain leader's brother
प्रकाश महाजन, नेता, मनसे - फोटो : X / @PrakashMahajan_

विस्तार

भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता प्रकाश महाजन ने अपने भाई के हत्या की साजिश की जांच के लिए भाजपा सरकार से अपील की है। प्रकाश महाजन ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को दिवंगत भाजपा नेता की हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाना चाहिए। प्रकाश महाजन का यह बयान पूर्व सांसद पूनम महाजन की तरफ से एक समाचार चैनल से बात करते हुए अपने पिता की हत्या को साजिश बताए जाने के बाद आया है।
विज्ञापन


छोटे भाई प्रवीण महाजन ने मारी थी प्रमोद महाजन को गोली
भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक प्रमोद महाजन को उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन ने 22 अप्रैल, 2006 को उनके मुंबई स्थित घर में गोली मार दी थी। उसी वर्ष 3 मई को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। 2010 में, प्रवीण महाजन की पैरोल पर बाहर आने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


पूनम के दावों के बारे में मुझे नहीं पता- प्रकाश महाजन
मनसे नेता प्रकाश महाजन ने कहा, मुझे नहीं पता कि पूनम महाजन ने किन परिस्थितियों में यह दावा किया है। यह सवाल उठाने का समय नहीं है, लेकिन इससे टीवी कार्यक्रम को फायदा मिल सकता है। पूनम महाजन बेहतर जानती हैं, क्योंकि मैं यहां रहता था और मुझे (उस समय) घटनाओं की जानकारी नहीं थी। अगर यह साजिश है, तो यह परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चलने पर साजिशकर्ता को नहीं छोड़ूंगा- प्रकाश
प्रकाश महाजन ने कहा, अगर कुछ हुआ है तो वह सामने आना चाहिए। प्रमोद महाजन आज सत्ता में मौजूद पार्टी के बड़े नेता थे। पार्टी (भाजपा) को सच्चाई का पता लगाना चाहिए। अगर मुझे पता चल गया कि इस साजिश के पीछे कौन है तो मैं उसे नहीं छोड़ूंगा। बता दें कि चुनावी राज्य महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा के मतदान होंगे और 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed