फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Elections 2024 MLA son claims he was kidnapped cops register case news and updates

Maharashtra Election: 'मेरा अपहरण हुआ, अश्लील वीडियो बनाने पर मजबूर किया गया', विधायक के बेटे का सनसनीखेज दावा

Sun, 10 Nov 2024 11:47 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 10 Nov 2024 11:47 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, पुणे की शिरुर सीट से विधायक अशोक पवार के बेटे रुशिराज पवार का कहना है कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया था और उससे 10 करोड़ रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Elections 2024 MLA son claims he was kidnapped cops register case news and updates
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मियां जारीं हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक अशोक पवार के बेटे ने कहा है कि उसका कथित तौर पर अपहरण हो गया था। पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की है और मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पुणे की शिरुर सीट से विधायक अशोक पवार के बेटे रुशिराज पवार का कहना है कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया था और उससे 10 करोड़ रुपये मांगे थे। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने रुशिराज को मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा था कि कई लोग राकांपा-एसपी में शामिल होना चाहते हैं और इसलिए विधायक के बेटे को उनसे मिलना होगा।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, आरोपी इसके बाद रुशिराज को बाइक में बिठाकर एक बंगले में ले गए। उसे एक अज्ञात महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाने के लिए भी मजबूर किया गया। आरोपियों ने कथित तौर विधायक के बेटे से वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल न करने के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'अपहरण से छूटने के लिए रची कहानी'
रुशिराज की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, वह फिरौती की रकम जुटाने का झांसा देकर बंगले से बाहर निकला और वहां से भाग निकला। बाद में वह पुलिस के पास गया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर शिरुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुणे के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 
 

कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में उड़न दस्ते के पांच सदस्यों के खिलाफ केस

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक फूल व्यापारी को धमकाने और उससे 85,000 रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप में पुलिस ने दो कांस्टेबल समेत चुनावी उड़न दस्ते के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, जबरन वसूली की यह घटना 18 अक्तूबर को ठाणे जिले के म्हाराल नाका में घटी।

एफआईआर में कहा गया है कि आरोपियों ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उल्हासनगर थाने के अधिकारी ने बताया कि फूल व्यवसायी और उसका दोस्त कार से अहमदनगर और पुणे जा रहे थे और उनके पास दशहरा उत्सव के दौरान किसानों से की गई खरीदारी का भुगतान करने के लिए साढ़े 7 लाख रुपये थे।

आरोपियों ने मुरबाड की ओर जा रही कार को रोक लिया और दोनों को धमकी दी कि उनके पैसे जब्त कर लिए जाएंगे तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने फूल व्यापारी से कथित तौर पर 85,000 रुपये की जबरन वसूली की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने फूल व्यवसायी के पास मिली धनराशि के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित नहीं किया तथा छापेमारी व जब्ती के लिए निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया।
 

महाराष्ट्र चुनाव: दो दिन चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगी स्कूल बसें, छात्रों को हो सकती है परेशानी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्कूल बस मालिकों ने 19 और 20 नवंबर को बसों के संचालन में असमर्थता जताई है। राज्य परिवहन कार्यालय के निर्देशों के अनुसार इस दौरान स्कूल और यात्री बसों को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया जाएगा। राज्य की स्कूल बसों के मालिकों के संघ ने बताया कि चुनाव के लिए मुंबई और उसके उपनगरों में स्कूल और यात्री बसों की तैनाती की जाएगी, जिससे दो दिन बसों का संचालन नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा, कई स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया है और शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी पर भेजा गया है, जिससे कक्षाओं में शिक्षकों की कमी हो सकती है। 
 

वोट बैंक की राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है एमवीए: शाह
 केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह ने रविवार को महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एमवीए वोट बैंक की राजनीतिक और समुदाय विशेष को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने उलेमा काउंसिल की मुसलमानों के लिए आरक्षण देने की मांग पर सहमति जताई है। 

जलगांव के रावेर विधानसभा क्षेत्र और बुलढाणा के मलकापुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हाल ही में उलेमा काउंसिल की ओर से कांग्रेस को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लिए नौकरियों और शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण की मांग की गई थी। शाह ने कहा, पटोले ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने की मांग को सहमति दे दी है और उलेमा काउंसिल की मांग के अनुसार मुलमानों को आरक्षण देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि इस मांग से दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछले वर्गों की परेशानियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि पहले से आरक्षण की सीमा 50 फीसदी है और अगर मुसलमानों को आरक्षण दिया जाता है , तो इसका असर पहले से मौजूद आरक्षण पर पड़ेगा। 

 
 

ठाणे कलेक्टर ने दी चुनाव ड्यूटी से मना करने वालों को चेतावनी
ठाणे के जिला कलेक्र अशोक श्रृंगारे ने रविवार कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी से छूट मांगने वालों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में 18 विधानसभा सीटें हैं, जिनके लिए 6,955 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 30,868 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें से 7,717 मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी और इतनी ही संख्या में मतदान अधिकारी और 15,434 सहायक कर्मचारी शामिल हैं। श्रृंगारे ने बताया कि कई लोग चुनावी ड्यूटी से छूट की मांग लेकर कलेक्ट्रेट आए हैं। यह एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। जिनके पास वास्तव में समस्याएं होंगी, उनकी सुनवाई की जाएगी। लेकिन अन्य मामलों की जांच की जाएगी। 

महाराष्ट्र: चुनावी खर्च को लेकर राकांपा (शरदचंद्र पवार) और भाजपा के उम्मीदवारों को नोटिस जारी
राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार महबूब शेख और भाजपा के सुरेश ढास को चुनावी खर्च को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों उम्मीदमवार अष्टि सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

प्रकाश सुर्वे के समर्थन में पीयूष गोयल ने किया रोडशो
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मगाठाने सीट से शिवसेना के उम्मीदवार प्रकाश सुर्वे के समर्थन में एक रोडशो किया। गोयल ने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सुर्वे के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोडशो में शिवसेना के समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए और सुर्वे के चुनावी प्रचार को तेज किया। 

मुंबई: शाइना एनसी बोलीं- हम जो कहते हैं, वह करते हैं..
मुंबा देवी सीट से शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा कि भाजपा, शिवसेना, मनसे और आरपीआई सभी उनका समर्थन कर रहे हैं। शाइना ने यह भी कहा, लोग जानते हैं कि हम जो कहते हैं, वह करते हैं। लोग जानते हैं कि हम 'देना बैंक' हैं और बाकी सब 'लेना बैंक' हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed