06:07 PM, 21-Oct-2019
-महाराष्ट्र में मतदान का समय खत्म, शाम छह बजे तक कुल 55.39 फीसदी वोटिंग हुई।
05:30 PM, 21-Oct-2019
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे के एनसीएल स्कूल मतदान बूथ पर वोट डाला।
05:08 PM, 21-Oct-2019
महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 48.54 फीसदी वोटिंग
05:02 PM, 21-Oct-2019
सलमान खान वोट डालने बांद्रा वेस्ट के मतदान बूथ पहुंचे।
04:13 PM, 21-Oct-2019
महाराष्ट्र में दोपहर तीन बजे तक 43.78 फीसदी मतदान।
04:07 PM, 21-Oct-2019
शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने बांद्रे वेस्ट में मतदान किया।
04:06 PM, 21-Oct-2019
सनी देओल ने जुहू में किया मतदान।
04:05 PM, 21-Oct-2019
जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई के जुहू में मतदान किया।
04:04 PM, 21-Oct-2019
मुंबई सिटी जिले में दोपहर तीन बजे तक 35 फीसदी मतदान
10:47 AM, 21-Oct-2019
महाराष्ट्र में अबतक छह फीसदी के आसपास मतदान हो चुका है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी अमृता और माता सरिता के साथ नागपुर के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।
10:11 AM, 21-Oct-2019
पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने पत्नी उज्ज्वला और बेटी प्रणति शिंदे के साथ सोलापुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। प्रणति शिंदे सोलापुर सेंट्रल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर अपने वोट डाले।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और उनकी पत्नी वर्षा ने महाराष्ट्र के गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा से गोपाल अग्रवाल और कांग्रेस से अमर वरडे इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया। वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि संघ को पिछले 90 साल से निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन, चिंता की कोई जरुरत नहीं क्योंकि समाज एक था और एक ही रहेगा।
08:35 AM, 21-Oct-2019
बारामती विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने वोट डाला। उनके चचेरे भाई और राकांपा नेता अजीत पवार भाजपा के गोपीचंद पाडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
08:23 AM, 21-Oct-2019
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्नी कंचन के साथ नागपुर में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि देवेंद्र फडणवीस फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।
08:21 AM, 21-Oct-2019
मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन लगभग 225 सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी सारी विश्वसनीयता खो चुका है और मैदान में कहीं भी नहीं है। लोग मोदी जी और फडणवीस जी के साथ हैं।
08:17 AM, 21-Oct-2019
मुंबई की अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपना वोट डाला।