फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly election result 2024 Rahul Gandhi not happy with results, Election results unexpected

Election Results: महाराष्ट्र के नतीजों से खुश नहीं राहुल गांधी, कहा- चुनाव परिणाम अप्रत्याशित, करेंगे विश्लेषण

Sat, 23 Nov 2024 07:19 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 23 Nov 2024 07:19 PM IST
सार

Maharashtra Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Results: लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन, महाराष्ट्र में 30 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। कांग्रेस ने 13 सीटें जीती थी, जबकि भाजपा की जीत का ग्राफ 22 से घटकर 8 पर पहुंच गया था। इस चुनाव में कांग्रेस के लिए पिछले चुनाव में जीती 44 सीटों के आंकड़े को छूना भी मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
Maharashtra assembly election result 2024 Rahul Gandhi not happy with results, Election results unexpected
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुश नहीं हैं। चुनाव में महायुति को बहुमत मिलने पर राहुल गांधी ने हैरानी जताई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे अप्रत्याशित हैं। हम इनका विस्तार से विश्लेषण करेंगे। महाराष्ट्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी 49 सीटें ही हासिल कर पाई है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में संविधान की रक्षा की जीत
राहुल गांधी ने झारखंड चुनाव के परिणाम को लेकर एक्स पर पोस्ट में लिखा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत हुई। यह जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ संविधान की रक्षा की जीत है। झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

 

वायनाड के लोगों ने जताया भरोसा
वायनाड उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जीत पर भी राहुल गांधी ने खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि वायनाड में मेरे परिवार ने प्रियंका पर भरोसा जताया है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे वायनाड को प्रगति और समृद्धि के प्रकाश स्तंभ में बदलने के लिए साहस, करुणा और अटूट समर्पण के साथ नेतृत्व करेंगी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed