Maharashtra Election Result 2024: भाजपा की जीत पर पार्टी नेता उत्साहित, फडणवीस को गोद में उठाकर यूं मनाया जश्न
Maharashtra Election Result 2024: निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा उम्मीदवार 133 सीट पर, शिवसेना 56 और राकांपा 41 सीट पर आगे है। एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार 10 सीट पर, कांग्रेस 16 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 20 सीट पर आगे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
VIDEO | Maharashtra Election Results 2024: BJP leader Mohit Kamboj celebrates with Deputy CM Devendra Fadnavis and party's state unit chief Chandrashekhar Bawankule following Mahayuti's massive victory.#MaharashtraElectionResults2024 #MaharashtraPolls2024… pic.twitter.com/rhimnTZX4m
— Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2024विज्ञापन
कौन हैं मोहित कंबोज
भाजपा नेता मोहित कंबोज भाजपा के नेता हैं। वह 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनको ग्लोबल यूथ मार्केटिंग फोरम ने भारत के 100 प्रभावशाली नेताओं में से एक माना है। वह मुंबई इंडियन बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। वह केबीजे ग्रुप के संस्थापक हैं। 2014 में उन्होंने ढिंडोशी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह शिवसेना के सुनील प्रभु से हार गए थे।
महायुति और एमवीए की बीच मुकाबला
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से मिलकर बनी महायुति का मुकाबला कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी से था। राज्य में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 65.11 फीसदी वोटिंग हुई थी। मतगणना के दौरान महायुति को 111 सीटों पर जीत मिल चुकी है। जबकि 121 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.