फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election: On BJP refusing to campaign for him, Nawab Malik says, It is expected to happen

Maharashtra: भाजपा के विरोध पर नवाब मलिक की दो टूक, 'ये चिंता का विषय नहीं, लोगों का विश्वास-समर्थन मेरे साथ'

Wed, 30 Oct 2024 06:00 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 30 Oct 2024 06:00 PM IST
सार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ पार्टियों के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। इसमें महायुति और महा विकास अघाड़ी के घटक दल भी शामिल हैं, जिनमें कुछ सीटों और प्रत्याशियों को लेकर विवाद है। जिसके बाद घटक दलों की तरफ से उनके खिलाफ चुनाव प्रचार न करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election: On BJP refusing to campaign for him, Nawab Malik says, It is expected to happen
भाजपा के विरोध पर नवाब मलिक की दो टूक - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के गठबंधन थोड़ी-थोड़ी दरार पड़ती दिख रही है और ये दरार आने वाले समय में उन्हें कितना नुकसान पहुंचाएंगे, ये तो चुनाव के नतीजे ही तय करेंगे। दरअसल महाराष्ट्र में कुछ सीटों और प्रत्याशियों को लेकर दोनों गठबंधनों (महायुति और महा विकास अघाड़ी) में रार की स्थिति है। ये स्थिति ऐसे स्तर पर पहुंच गई है कि दलों की तरफ से अपने गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के लिए प्रचार करने से भी मना किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस कड़ी में भाजपा की तरफ से एनसीपी अजित गुट के मानखुर्द शिवाजी नगर से प्रत्याशी नवाब मलिक के लिए प्रचार करने से मना किया गया है। इस पर एनसीपी नेता और मानखुर्द शिवाजी नगर से उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा, जिस निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी ने मुझे मैदान में उतारा है, मानखुर्द शिवाजी नगर, वहां शिंदे सेना के उम्मीदवार सुरेश पाटिल हैं। भाजपा उनका समर्थन कर रही है। ऐसी ही स्थिति मेरी बेटी के निर्वाचन क्षेत्र में भी है। 
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए, अगर भाजपा या शिवसेना का शिंदे गुट मेरा विरोध कर रहा है, तो यह हमारे लिए चिंता की बात नहीं है। ऐसा होने की उम्मीद है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में, हमें भारी बहुमत मिलेगा, मैं लोगों के आग्रह पर वहां से चुनाव लड़ रहा हूं, लोगों ने मुझे चुनाव में आमंत्रित किया है। चाहे भाजपा हो या शिवसेना, जो मेरा विरोध करे, लोगों का विश्वास और समर्थन हमारे साथ है। हम दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में जीतेंगे। 


नवाब मलिक ने आगे कहा, जहां तक भाजपा का सवाल है, अजित पवार ने उनके साथ राजनीतिक समझौता कर लिया है। न तो एनसीपी और न ही नवाब मलिक विचारधारा से समझौता करते हैं। हमारी विचारधारा स्पष्ट है, हम धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं...जहां तक चुनावों का सवाल है, मुकाबला कड़ा है। यह स्पष्ट है कि महाराष्ट्र में अजित पवार के रहते कोई सरकार नहीं बन सकती और वे विचारधाराओं से समझौता नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed