फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election Kiren Rijiju attacks Congress, says Rahul Gandhi not respect the Constitution

BJP: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर हमला, कहा- राहुल गांधी नहीं करते संविधान का सम्मान

Thu, 07 Nov 2024 03:44 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 07 Nov 2024 03:44 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: किरेन रिजिजू ने कहा कि डॉ. बाबा साहब आंबेडकर और संविधान का अपमान करने के बाद कांग्रेस को उनके बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election Kiren Rijiju attacks Congress, says Rahul Gandhi not respect the Constitution
किरेन रिजिजू - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नागपुर में संविधान सम्मेलन के आयोजन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नागपुर में संविधान सम्मेलन किया, लेकिन वह संविधान का सम्मान नहीं करते हैं। डॉ. बाबा साहब आंबेडकर और संविधान का अपमान करने के बाद कांग्रेस को उनके बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार करने गए किरेन रिजिजू ने मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जो शब्द कहे हैं, उनसे मैं बेहद दुखी हूं। यह आपत्तिजनक है। आज पूरी दुनिया के लोग पीएम मोदी से प्रेरणा ले रहे हैं। कल ही डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पीएम मोदी से बात की है। मैं पूरी दृढ़ता से कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रयोग किए गए शब्दों की निंदा करता हूं। 
विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वह जम्मू कश्मीर में धारा 370 बहाल किया जाएगा। जबकि इसके चलते वहां आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं था। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई और वहां के एससी-एसटी वर्ग को आरक्षण दिया। कांग्रेस इस तरह लोगों को गुमराह नहीं कर सकती। अगर हम कांग्रेस की करनी को नहीं समझेंगे तो क्या होगा?  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगियों को सबक सिखाया जाना चाहिए। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने जो भी घोषणाएं की हैं, उन पर कोई भरोसा नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




महाराष्ट्र भाजपा ने भी राहुल गांधी पर बोला हमला
महाराष्ट्र भाजपा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस का पूरा एजेंडा झूठ पर आधारित है। महाराष्ट्र भाजपा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने जो लाल डायरी बांटी है वह खाली है। इसके कवर ही केवल संविधान लिखा है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि कांग्रेस भारत के संविधान को फिर से लिखना चाहती है। वह बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की ओर से लिखे गए कानूनों और लेखों को हटाने की योजना बना रहे हैं। इसलिए राहुल गांधी ने आरक्षण खत्म करने की भविष्यवाणी की थी। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलने में विशेषज्ञ हैं। 


 

राहुल गांधी ने नागपुर में भाजपा को घेरा था
राहुल गांधी ने बुधवार को नागपुर में संविधान सम्मेलन में कहा था कि हम 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा की दीवार भी तोड़ देंगे। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की ओर से तैयार किया गया संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के लोग संविधान पर हमला करते हैं, तो वे सिर्फ इस किताब पर हमला नहीं कर रहे होते, वे भारत की आवाज पर हमला कर रहे होते हैं। हमारे संस्थान संविधान से बने हैं। अगर संविधान नहीं होगा, तो कोई चुनाव आयोग नहीं होगा। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed