फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024: Sharad and Uddhav gave mantras to the candidates

Maharashtra: शरद-उद्धव ने उम्मीदवारों को दिए मंत्र, CM पद को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन से एमवीए में अधिक खींचतान

Sat, 23 Nov 2024 06:38 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 06:38 AM IST
सार

आज का सबसे अहम सवाल है कि देश के दूसरे सबसे बड़े विधानसभा महाराष्ट्र का मुखिया कौन होगा? या फिर इससे बड़ा सवाल ये है कि किस पार्टी का होगा। खैर, इन दोनों सवाल का जवाब आज तो मिल ही जाएगा। हंलाकि गौर करने वाली बात ये है कि कुर्सी के लिए जारी लड़ाई में सत्तारूढ़ गठबंधन से ज्यादा खिंचातान एमवीए गठबंधन के दलों में दिख रहा है। शायद इसी कारण उम्मीदवारों के लिए नए-नए फरमान जारी किए जा रहें हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024: Sharad and Uddhav gave mantras to the candidates
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मतगणना से पहले विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) बेहद सतर्क नजर आ रहा है क्योंकि उसे हार से ज्यादा खेला होने का डर सता रहा है। ऐसे में चुनाव जीतने वाले विधायकों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने प्रत्याशियों संग ऑनलाइन मीटिंग कर उन्हें चुनाव नतीजे घोषित होते ही तुरंत मुंबई पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन बैठक में शरद पवार ने दिए मंत्र
एनसीपी शरद पवार गुट के उम्मीदवारों की शुक्रवार को एक ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें पार्टी प्रमुख शरद पवार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने उम्मीदवारों का मार्गदर्शन किया। पार्टी प्रत्याशियों को बताया गया कि आपत्तियां कैसे दर्ज कराई जानी चाहिए। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना है कि मतगणना के अंत में सी-17 फॉर्म पर क्या जानकारी थी और मतगणना के दौरान कौन सी जानकारी हमारे सामने प्रस्तुत की जा रही है।
विज्ञापन


सी-17 फॉर्म को लेकर विशेष निर्देश
सी-17 फार्म को लेकर एमवीए के तीनों घटक दलों ने अपने उम्मीदवारों को खासतौर से निर्देशित किया है। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन एमवीए में अभी तक यह तय नहीं है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, लेकिन महायुति से ज्यादा एमवीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान है। एक वजह यह भी है कि विजयी उम्मीदवारों को मुंबई बुलाया गया है ताकि वे महायुति के किसी प्रलोभन में न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महायुति की रणनीति
वहीं सूत्रों के अनुसार पवार और ठाकरे दोनो ने ही अपने उम्मीदवारों से कहा है कि चुनाव जीतने वाले महायुति के दबाव की रणनीति का शिकार न बनें। इसी तरह की योजना भाजपा, शिवसेना व एनसीपी की तरफ से भी बनाई गई है लेकिन एमवीए का खेमा ज्यादा सतर्क है।

कांग्रेस ने तैयार की विशेष रणनीति
नतीजों को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस अपने विधायकों को दूसरे राज्यों में भेजने पर विचार कर रही है। इसके लिए विशेष विमान भी तैयार रखा गया है जो पार्टी विधायकों को बंगलूरू लेकर जाएगा। कांग्रेस को डर है कि एमवीए की सरकार बनने से रोकने के लिए भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना सकती है।

भाजपा ने शुरू की अग्रिम तैयारी
इस बीच भाजपा ने नतीजों से पहले ही सरकार बनाने की मुहिम तेज कर दी है। पार्टी ने छोटे-छोटे दलों से संपर्क साधा है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास सागर बंगले पर शुक्रवार को काफी हलचल रही। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता बाला नांदगांवकर भी फडणवीस से मिलने पहुंचे।


वहीं, प्रहार संगठन के नेता बच्चू कड़ू, बहुजन विकास आघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर से भी संपर्क कर भाजपा ने सरकार बनाने में सहयोग मांगा है। ठाकुर ने बताया कि उनसे महायुति और एमवीए दोनो ही गठबंधन की तरफ से संपर्क किया गया है। वहीं, वंचित विकास आघाडी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने स्पष्ट किया है कि राज्य में जिसकी भी सरकार बनेगी पार्टी उसमें शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed