फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024 Rahul Gandhi Rally in chandrapur news in hindi

Maharashtra: BJP पर बरसे राहुल, कहा- अगर धारावी में 10 अमीर लोग रहते, तो वहां की जमीन का ना होता अधिग्रहण

Sat, 16 Nov 2024 05:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Nov 2024 05:24 PM IST
सार

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अमरावती में भी रैली की। इस रैली में उन्होंने महायुति पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ विपक्षी गठबंधन और दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस है।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024 Rahul Gandhi Rally in chandrapur news in hindi
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का जोरों शोरों से प्रचार जारी है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को चंद्रपुर जिले में रैली की। इस रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर धारावी में 10 अमीर लोगों का घर होता तो यहां की जमीन का अधिग्रहण नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि वह राष्ट्र निर्माण में बलिदानों की याद दिलाने के लिए लोगों को संविधान दिखाते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर बलिदानों का अपमान करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने की चंद्रपुर में रैली
चिमूर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अगर धारावी में केवल 10 अमीर लोग रहते तो धारावी की जमीन का अधिग्रहण नहीं होता। मैं लोगों को राष्ट्र निर्माण में बलिदानों हुए लोगों की याद दिलाने के लिए संविधान दिखाता रहूंगा। जब मैंने संविधान की लाल किताब दिखाई तब भाजपा ने बलिदानों का अपमान किया।"
विज्ञापन


अमरावती में भी राहुल ने की रैली
बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अमरावती में भी रैली की। इस रैली में उन्होंने महायुति पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ विपक्षी गठबंधन और दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका मानना है कि देश संविधान से चलना चाहिए और नरेंद्र मोदी कहते हैं कि संविधान एक खोखली किताब है, इसमें कुछ नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि यह किताब भाजपा-आरएसएस के लोगों के लिए खोखली होगी, लेकिन उनके लिए यह इस देश का डीएनए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed