फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Antilia case : clash in Maha Vikas Aghadi government over Sachin Waje, Sharad Pawar meets Uddhav thackerey

वाजे प्रकरण: डैमेज कंट्रोल में जुटे शरद पवार, ठाकरे सरकार की छवि को बचाने की कवायद शुरू

Mon, 15 Mar 2021 03:39 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 15 Mar 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Antilia case : clash in Maha Vikas Aghadi government over Sachin Waje, Sharad Pawar meets Uddhav  thackerey
उद्धव ठाकरे-शरद पवार - फोटो : ANI

एंटीलिया मामले में सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार मुश्किलों में घिर गई है। फिलहाल, सरकार और शिवसेना की छबि बचाने की बड़ी चुनौती है। इसलिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार एक फिर सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने डैमेज कंट्रोल की कोशिश शुरू कर दी है। दरअसल, भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार को बैकफुट पर ला दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ करीब तकरीबन एक घंटे की बैठक में शरद पवार ने सचिन वाजे समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस मामले में शिवसेना आरोपों के केंद्र में है, जबकि एनसीपी और कांग्रेस ने सतर्कता का रुख अपनाया है। समझा जा रहा है कि वाजे प्रकरण में सरकार की किरकिरी होने से बचाने के लिए पवार ने खास रणनीति बनाने की सलाह दी है। लेकिन इस बारे में कुछ भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश एनसीपी अध्यक्ष व मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि यह नियमित बैठक थी। सचिन वाजे प्रकरण से इसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार बनी है तब से पवार नियमित रूप से मुख्यमंत्री से मिलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी से गठबंधन सरकार में दरार - भाजपा
भाजपा के प्रवक्ता और विधायक राम कदम ने सचिन वाजे की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस गिरफ्तारी से महाविकास अघाड़ी में दरार पड़ गई है। राम कदम ने सवाल करते हुए कहा कि आखिर शिवसेना क्यों एक साधारण पुलिस अधिकारी को बचाने के पीछे लगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कौन-से राज हैं जो शिवसेना सामने नहीं आना देना चाहती है। 

सचिन वाजे के नार्को टेस्ट की मांग
राम कदम ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे के नार्को टेस्ट की मांग की है। राम कदम ने कहा कि इससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार पर भी आरोप लगाया कि जो अधिकारी पूरे षडयंत्र का प्रमुख था, वही इस पूरे केस का जांच अधिकारी भी था। 

बदले की कार्रवाई - शिवसेना
शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने मुखपत्र सामना में एक लेख में लिखा कि महाराष्ट्र के कामों में टांग अड़ाने के लिए केंद्र सरकार और एजेंसियां सबसे पहले आगे रहती हैं। संजय राउत ने केंद्र पर आरोप लगाया और लिखा कि मुंबई पुलिस पेशेवर और सक्षम है और इस तरह के हस्तक्षेप से महाराष्ट्र में अस्थिरता बढ़ रही है। 

संजय राउत ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर एनआईए को ये जांच सौंपी। संजय राउत ने लिखा कि सचिन वाजे की गिरफ्तारी बदले की भावना के रूप में की गई है। संजय राउत ने कहा कि सच जल्दी ही सबके सामने आएगा। 

गृह मंत्री के इस्तीफा का कोई सवाल ही नहींः जयंत पाटिल
नहीं होगा मंत्रिमंडल में फेरबदल, गृहमंत्री बने रहेंगे अनिल देशमुख
वाजे के निलंबन के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल और गृहमंत्री अनिल देशमुख को हटाने की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि शरद पवार और उद्धव के बीच हुई बैठक के बाद मंत्री जयंत पाटिल ने बताया कि अनिल देशमुख अपने पद पर बने रहेंगे। जयंत पाटिल ने मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि सरकार किसी का बचाव नहीं कर रही है। मामले की जांच शुरू है जो भी इसमें संलिप्त है उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


वाजे ने गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में दी चुनौती
निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने गिरफ्तारी की चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। अपने भाई सुधर्म के जरिये दायर याचिका में वाजे ने दावा किया है कि उसे मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है। याचिका में वाजे को हाईकोर्ट के समक्ष पेश करने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि गिरफ्तारी के समय तय प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। न तो वाजे और न ही परिवार को एफआईआर की कॉपी दी गई और न ही गिरफ्तारी का कारण बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed