फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Another minister Corona report tested Covid19 Positive, has been infected by eighteen Ministers so far

महाराष्ट्रः कोरोना की चपेट में आए एक और मंत्री, अब तक डेढ़ दर्जन हो चुके हैं संक्रमित

Thu, 24 Sep 2020 10:40 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Sep 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Another minister Corona report tested Covid19 Positive, has been infected by eighteen Ministers so far
महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter (File Photo)

महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक करीब डेढ़ दर्जन मंत्री कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। गुरुवार को शिंदे ने ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'बुधवार को मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोग उचित सावधानी बरतते हुए अपना कोरोना जांच करा लें।'

विज्ञापन

 

 शिंदे ठाणे जिले से शिवसेना के विधायक और प्रभारी मंत्री हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक संजय दत्त भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले पिछले दिनों राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड, ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ, ऊर्जा मंत्री नितीन राउत और स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री बच्चू कडू कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन



जबकि इससे पहले राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण, सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे, पशुसंवर्धन मंत्री सुनील केदार, सहकारिता मंत्री बालासाहब पाटील, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार, पर्यावरण राज्य मंत्री संजय बनसोडे, वस्त्र उद्योगमंत्री असलम शेख, ऊर्जा राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे, कृषि राज्य मंत्री विश्वजीत कदम संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष नाना पाटोले भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल, इनमें से अधिकांश अब ठीक हो चुके हैं और अपना नियमित कामकाज शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed