{"_id":"5e5e49618ebc3ec78a751345","slug":"maharashtra-ahmednagar-couples-stripped-off-and-beaten-by-man-for-withdraw-complaint-of-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दंपति की कपड़े उतार कर बेल्ट से की पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुष्कर्म की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दंपति की कपड़े उतार कर बेल्ट से की पिटाई
Tue, 03 Mar 2020 05:41 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुम्बई
पीटीआई, मुम्बई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 03 Mar 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक बेहद ही जघन्य अपराध सामने आया है। जिले में एक 29 वर्षीय महिला और उसके पति की कपड़े उतार कर पिटाई की गई और फिर दुष्कर्म का मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना 24 फरवरी को औरंगाबाद में सरकारी अस्पताल के पास हुई, लेकिन घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दंपति रात को करीब आठ बजकर 20 मिनट पर जब ऑटो रिक्शा में घर जा रहे थे, उनके पास बैठे एक व्यक्ति ने उन्हें कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया। वे उन्हें एक कमरे में ले गए और 2016 में महिला द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले को वापस लेने का दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दंपति के कपड़े उतारकर बेल्ट से पिटाई की और उनपर पेट्रोल डालकर डराने की कोशिश की।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि सोमवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दंपति से संपर्क किया गया और हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी, आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत तोपखाना थाने में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक पिटाई करने वालों में तीन लोग महिला के रिश्तेदार हैं। अहमदनगर के प्रभारी पुलिस अधीक्षक सागर पाटिल ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।