फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Admission Fraud: 2 persons duped of Rs 77 lakh in medical college admission fraud; 6 booked

Admission Fraud: मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के नाम पर 77.6 लाख की ठगी, छत्तीसगढ़-कर्नाटक तक फैला गिरोह; छह पर केस

Sun, 20 Apr 2025 11:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 20 Apr 2025 11:02 AM IST
सार

महाराष्ट्र में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के नाम पर 77.6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में रह रहे लोगों से की गई। मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Admission Fraud: 2 persons duped of Rs 77 lakh in medical college admission fraud; 6 booked
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छत्तीसगढ़ और बंगलूरू के दो लोगों से नवी मुंबई के एक मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन कोटे के तहत पीजी कोर्स की सीटें दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 77.61 लाख रुपये ठगे गए। नवी मुंबई के नेरुल पुलिस ने इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


पहले जानिए छत्तीसगढ़ में क्या हुआ
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के 59 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि छह आरोपियों ने उसकी बेटी को नेरुल स्थित एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में जनरल सर्जरी कोर्स में स्नातकोत्तर सीट दिलाने का वादा किया था। मई 2022 से दिसंबर 2023 के बीच आरोपियों ने कथित तौर पर उससे 1.27 करोड़ रुपये ठगे। 
विज्ञापन


नेरुल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में व्यक्ति को पता चला कि प्रवेश की पुष्टि का संदेश, ज्वाइनिंग लेटर और कॉलेज के दस्तावेज समेत सबकुछ फर्जी थे। जब शिकायतकर्ता ने कॉलेज में दाखिले के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने 85 लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन बाकी 42 लाख रुपये वापस नहीं किए। बची राशि वसूल करने में पीड़ित को समस्या हुई तो उसने पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी ने प्रवेश पत्र जारी करने के लिए जाली कॉलेज लेटरहेड का भी इस्तेमाल किया। शिकायतकर्ता को फर्जी आधिकारिक संचार के साथ गुमराह भी किया गया। यह एक सुनियोजित साजिश का मामला लगता है।

अब जानिए बंगलूरू के मामले के बारे में
पुलिस ने छह आरोपियों में से तीन से जुड़े एक और ऐसे ही मामले का खुलासा किया है। इसमें बंगलूरू के पनाथुर के 54 वर्षीय व्यक्ति ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके भतीजे को एमडी एनेस्थीसिया कोर्स के लिए उसी मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का वादा करके उससे 35.61 लाख रुपये ठग लिए। अधिकारी ने बताया कि दूसरे मामले में भी धोखाधड़ी मई 2022 और दिसंबर 2023 के बीच की गई। आरोपी ने शुरू में 50 लाख रुपये लिए, लेकिन केवल 4.39 लाख रुपये वापस किए और फिर पीड़ित के बार-बार कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि बंगलूरू के शिकायतकर्ता को फर्जी दस्तावेज भी दिए गए, जिसमें कथित तौर पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी से प्राप्त प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाली यूनिवर्सिटी लेटर, फीस स्ट्रक्चर, जॉइनिंग लेटर और रसीद शामिल थी। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या और लोग भी इसी तरह के घोटाले के शिकार हुए हैं? 


पुलिस अब तक क्या-क्या किया?
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को दो एफआईआर दर्ज कीं। एक छत्तीसगढ़ के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ और दूसरी बंगलूरू के व्यक्ति की शिकायत पर उन्हीं छह आरोपियों में से तीन के खिलाफ। दोनों ही प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 465, 467, 468 (जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेजों का उपयोग) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत दर्ज की गई। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहे हैं और जालसाजी की सीमा का पता लगाने के लिए संबंधित संस्थान से भी संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed