{"_id":"62e01461a04f075d974e62f1","slug":"maharashtra-about-three-lakh-auto-taxi-operators-to-go-on-indefinite-strike-from-jul-31-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ढाई लाख ऑटो-टैक्सी चालक करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, 31 जुलाई से लोगों को हो सकती है परेशानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ढाई लाख ऑटो-टैक्सी चालक करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, 31 जुलाई से लोगों को हो सकती है परेशानी
Tue, 26 Jul 2022 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 26 Jul 2022 09:50 PM IST
सार
कोंकण विभाग रिक्शा-टैक्सी महासंघ के अध्यक्ष प्रणव पेनकर ने बताया कि राज्य सरकार ने लंबे समय से ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों की लंबित मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
महाराष्ट्र के ऑटो-टैक्सी से आने-जाने वाले लोगों को 31 जुलाई की आधी रात से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह है- ढाई लाख ऑटो-टैक्सी चालक की अनिश्चितकालीन हड़ताल। दरअसल, राज्य के कोंकण क्षेत्र में ढाई लाख से अधिक ऑटो और टैक्सी चालकों ने 31 जुलाई की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अपनी कई मांगें लंबित रहने के चलते ऑटो और टैक्सी चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
कोंकण विभाग रिक्शा-टैक्सी महासंघ के अध्यक्ष प्रणव पेनकर ने बताया कि राज्य सरकार ने लंबे समय से ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों की लंबित मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसलिए हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का यह कठोर फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों की प्रमुख मांगों में से एक किराए में बढ़ोतरी है। सीएनजी की कीमत बढ़ गई है, इसलिए यह जरूरी है।