{"_id":"5e72f7508ebc3e6fd10016ab","slug":"maharashtra-about-15-huts-gutted-in-fire-that-broke-out-in-pune-due-to-gas-cylinder-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पुणे की झुग्गी बस्ती में लगी आग, करीब 30 झुग्गियां जलकर हुईं खाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पुणे की झुग्गी बस्ती में लगी आग, करीब 30 झुग्गियां जलकर हुईं खाक
Thu, 19 Mar 2020 10:08 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
झुग्गी बस्ती में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में बुधवार देर रात एक झुग्गी बस्ती इलाके में आग लगने से करीब 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा वडारवाडी इलाके में हुआ। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
Maharashtra: About 15 huts were gutted in a fire that broke out in the Wadarwadi area of Pune due to gas cylinder blast, earlier today. The fire has been doused, no casualties have been reported. pic.twitter.com/4fn4jBvvdy
— ANI (@ANI) March 19, 2020विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'आग देर रात करीब दो बजे लगी। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे से अधिक समय लगा। आग लगने के दौरान कई सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया।'
विज्ञापन
बांद्रा फ्लैट में लगी आग में युवती की मौत
वहीं मुंबई के बांद्रा में गुरुवार सुबह आवासीय इमारत के एक फ्लैट में लगी आग में 20 साल की एक युवती की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया की सी स्प्रिंग इमारत में सुबह साढ़े सात बजे आग लगी थी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया, 'सूचना मिलने के बाद, दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और कुछ समय में आग पर काबू पा लिया। दो महिलाओं को बाद में फ्लैट से निकाला गया और उन्हें फौरन पास के भाभा हॉस्पिटल में ले जाया गया।'
उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने इवाना मोरेस को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बताया कि अन्य महिला सिरफा जाफरी (38) 90 से 100 प्रतिशत तक जल चुकी है। उन्होंने बताया कि घायल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह इमारत बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले के सामने स्थित है।